Akelli Movie Teaser: बंदूक, अंधेरा और खौफ से कैसे 'अकेली' निकलेगी नुसरत, टीजर आउट

Akelli Movie Teaser

Akelli Movie Teaser

विज्ञापन

Akelli Movie Teaser: अभिनेत्री नुरसत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की अपकमिंग फिल्म ‘अकेली (Akelli)’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर बेहद शानदार है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।

टीजर को देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर बेकरारी और भी बढ़ गई है। वहीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा शानदार रोल निभाते नजर आने वाली है।

विज्ञापन

Akelli का टीजर आउट

फिल्म ‘अकेली’ के टीजर की बात करें तो ये कुल 48 सेकेंड का वीडियो है, लेकिन इस 48 सेकेंड के वीडियो को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। टीजर को देखकर लग रहा है कि इस फिल्म की कहानी बेहद यूनिक होने वाली है। साथ ही टीजर वीडियो में देख सकते हैं कि एक साधारण सी लड़की के (नुरसत) काफी घबराई हुई हैं और एक ऐसी दुनिया में है जो बेहद डरावनी लग रही है।

कहां, कैसे और क्यों फंसी है नुसरत?

बंदूक, अंधेरा और सिर्फ खौफ के इस 48 सेकेंड के टीजर में बस यही नजर दिख रहा है। वहीं, नुसरत कहां, कैसे और क्यों फंसी है ये टीजर में रिवील नहीं किया गया है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर में शायद कुछ समझ आए। हालांकि अभी ट्रेलर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म ‘अकेली’ को 18 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, टीजर देखने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। नुरसत भरूचा की इस फिल्म के निर्देशक प्रणय मेशराम हैं। साथ ही नुरसत के साथ फिल्म में निशांत दहिया भी नजरआने वाले हैं।

लोगों को फिल्म का इंतजार

वहीं, अगर नुसरत भरूचा की बात करें तो वो अपनी कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती है। साथ ही एक्ट्रेस कई अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी है। वहीं, फैंस एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ