Nushrratt Bharuccha Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। उनका काम पर्दे पर तो बेहतरीन है, लेकिन रियल लाइफ में कुछ चीजों को लेकर अक्सर वो लोगों को निराश कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला, जब नुसरत भरूचा एक योग इवेंट अटेंड करने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट के दौरान पब्लिक प्लेस में ऐसी हरकत कर दी कि अब लोग उन पर भड़के हुए हैं। नुसरत भरूचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स उसे देखने के बाद नुसरत भरूचा को खरीखोटी सुना रहे हैं।
नुसरत भरूचा जूते के चक्कर में हुईं ट्रोल
दरअसल, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें नुसरत भरूचा को बेहद ही कम्फर्टेबल आउटफिट में देखा जा सकता है। वो योगा करने के लिए परफेक्ट कम्फर्टेबल कपड़ें पहनकर इवेंट में शामिल हुई हैं। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहा है कि नुसरत भरूचा इस दौरान खुद अपने शूज नहीं निकाल रही हैं। उन्हें इस काम के लिए भी एक लड़की की हेल्प लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आकर नुसरत भरूचा के जूते के फीते खोलती है और उसके बाद जाकर एक्ट्रेस अपने जूते निकलती हैं।
वीडियो देख लोगों ने नुसरत भरूचा पर उठाए सवाल
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने नुसरत भरूचा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मतलब सच में वो योग करने आई हैं, लेकिन वो झुक नहीं सकतीं और अपने जूते नहीं उतार सकतीं, वाह!’ एक शख्स ने सवाल उठाते हुए पूछा, ‘किसी और को उनका जूता क्यों उतारना पड़ता है? वो खुद भी ऐसा कर सकती हैं, अगर वो इतनी फिट हैं।’ एक ने लिखा, ‘अविश्वसनीय खुद का हाथ नहीं है क्या?’ एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा और फेम सिर चढ़ गया है मैडम को। योगा करनी है, पर जूते के लेस के लिए लोग चाहिए। मैडम योगा भी उन्हीं से करवा लो।’
यह भी पढ़ें: The Traitors के 5 वीक कंटेस्टेंट्स कौन? सबसे ठंडा है इनका गेम
सोशल मीडिया पर हुई नुसरत भरूचा की बदनामी
तो किस ने नुसरत भरूचा से सवाल किया, ‘आप योगा कर लोगे? आपसे जूते तो उतरे नहीं हैं खुद।’ एक ने कमेंट किया, ‘क्या किसी ने जूते की हील पर ध्यान दिया?’ अब कुछ लोग नुसरत भरूचा के शोज में हील देखने के बाद उन्हें हाइट के लिए कॉन्शियस बता रहे हैं। वहीं, किसी और से अपने जूते खुलवाने के लिए नुसरत को घमंडी भी कहा जा रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उनकी हर तरफ बदनामी हो रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines