हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पिक्चर अभी बाकी है…', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट; शेयर की फोटो

Nushrratt Bharuccha Shares Health Update: नुसरत भरूचा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई है. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ अपडेट शेयर किया है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या कुछ कहा.

विज्ञापन
नुसरत भरूचा ने दिया अपडेट (pic Credit- Instagram)

Nushrratt Bharuccha Shares Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई. बाली में एक्ट्रेस का पैर फिसलने की वजह से उन्हें बैक इंजरी हुई है. जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके बाली से मुंबई लाया गया. एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. अस्पताल से एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक व्हील चेयर दिख रही है और इस पर एक कैप्शन भी लिखा है. हादसे के बाद भी एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने एक पॉजिटिव नोट शेयर किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें व्हील चेयर दिख रही है. वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमेशा से ही मैं डूबते सूरज का पीछा करती हूं, बस इस बार नजरिया बदल गया. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.’ एक्ट्रेस की ये पॉजिटिविटी फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसके साथ ही फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘कभी रिजेक्शन तो कभी आर्थिक मुश्किलें…,’ इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से ‘बिग बी’ बनने का राज

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

नुसरत भरूचा के साथ जब ये हादसा हुआ तो उस समय वो बाली में वेकेशन मना रही थीं. बाली में उनका पैर फिसला और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई. वहीं एक्ट्रेस की टीम ने इस हादसे की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है. वहीं इस खबर ने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया. एयरलिफ्ट के जरिए एक्ट्रेस को बाली से मुंबई लाया गया और यहां एक्ट्रेस की स्पाइन की सर्जरी हुई. हालांकि अभी तक अस्पताल से एक्ट्रेस की कोई फोटो सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: ‘शुरू से शुरू करते हैं…’ सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?

विज्ञापन

टीम ने फैंस से की थी अपील

वहीं एक्ट्रेस की टीम ने नुसरत भरूचा का हेल्थ अपडेट भी शेयर किया था. एक्ट्रेस की टीम ने बताया था कि सर्जरी के बाद उन्हें ठीक होने में थोड़ा टाइम लगेगा. वहीं एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को भी कुछ हफ्तों के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस की टीम ने फैंस से भी मांग की है और कहा है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए. अब एक्ट्रेस ने खुद भी अस्पताल से एक फोटो शेयर किया है और पॉजिटिविटी दिखाई है. फैंस भी उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola