Nushrratt Bharuccha Oops Moment: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। मीडिया भी इन्हें घर से निकलते ही कैप्चर करना शुरू कर देता है। एयरपोर्ट हो, रेस्टोरेंट हो या फिर जिम पैपराजी आज कल सेलेब्स को कहीं भी अकेला नहीं छोड़ते। ऐसे में एक्टर्स पर प्रेशर भी बढ़ता जा रहा है क्योंकि वो अगर कैमरे में बिना तैयार हुए कैप्चर हो गए तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें हर वक्त टिप टॉप बनकर घूमना पड़ता है। महंगे कपड़े, मेंटेन फिगर ये सब आजकल एक्टर्स के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
नुसरत भरूचा के साथ हुआ Oops मोमेंट
वहीं, कई बार ये सारा फैशन बॉलीवुड हसीनाओं को महंगा भी पड़ जाता है। हाल ही में इसका एक नमूना भी देखने को मिला। एक एक्ट्रेस का अब कैमरे के सामने ऑकवर्ड मोमेंट हो गया और सब लोग बस देखते ही रह गए। ये एक्ट्रेस है नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) जो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस पर्दे पर अपनी परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत रही हैं। लेकिन अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने नुसरत भरूचा को स्पॉट किया था।
खुली स्कर्ट की जिप
इस दौरान यूं तो एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट वन साइड ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लू कलर की खूबसूरत स्कर्ट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस एक दम सज-धजकर तैयार लग रही थीं। इस टाइट फिटेड ड्रेस में नुसरत भरूचा यूं तो बिजलियां गिरा रही थीं लेकिन बीच में ही उनकी ये ड्रेस धोखा दे गई और उनकी स्कर्ट की जिप खुल गई। स्कर्ट ज्यादा टाइट होने की वजह से उनकी जिप खुली है और ये oops मोमेंट पैपराजी ने कैद कर लिया। हालांकि, इससे पहले की ज्यादा गड़बड़ होती एक्ट्रेस ने मामला संभाल लिया और जिप को फिर से बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी को लगी शादी की हल्दी, दुल्हन का इमोशनल वीडियो वायरल
एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी शर्मिंदगी
लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन थे उससे साफ समझ आ रहा है कि वो कितना शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर अचानक ही बारह बज गए। हालांकि, वो बाद में हंसते हुए पोज देती हुई भी नजर आईं। अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे देख एक शख्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘ओवर फिटिंग।’ तो कोई बोला, ‘ऑकवर्ड मोमेंट।’ एक ने हैरान होते हुए कहा, ‘अभी सब खुल जाता यार।’ कुछ लोगों ने तो मीडिया को भी ये वीडियो पोस्ट करने पर फटकार लगाई है। एक यूजर ने कहा, ‘लेकिन फिर भी आप लोग उसकी ड्रेस को एडजस्ट करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.. सच में?’
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines