सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लोगों से घिरी नजर आ रही हैं और निकलने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
भीड़ से घिरी नुसरत भरुचा
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर लग रहा है कि नुसरत भरुचा किसी इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान फैंस एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए बैचेन हो गए और उन्होंने नुसरत को घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच से एक्ट्रेस निकलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो लोगों से घिरी हुई हैं। वीडियो में नुसरत ये भी कह रही हैं कि उनके लोग कहां हैं?
फिल्म ‘छोरी 2’ में दिखी थी नुसरत
वहीं, अब नुसरत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि नुसरत हाल ही में आई फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कमाल का काम किया था और उनकी फिल्म की खूब तारीफ भी हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अवॉर्ड भी मिला है।
‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’
दरअसल, नुसरत भरुचा को ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नुसरत को ये अवॉर्ड फिल्म ‘छोरी 2’ में उनके अभिनय के लिए मिला है। इतना ही नहीं बल्कि इस अवॉर्ड को लेते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल स्पीच भी दी। नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अवॉर्ड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने 6 जून को शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि यह उन सपने देखने वालों के लिए है जो कभी नहीं रुके, Chhorii 2 के लिए साल का सबसे बेहतरीन स्टार। वहीं, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें बधाई भी दी है।
यह भी पढ़ें- कई बार टली Hari Hara Veera Mallu की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी Pawan Kalyan की फिल्म
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines