Nushrat Bharucha: अभिनेत्री नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है। हाल ही में नुसरत ने फैंस के साथ अपना शू कलेक्शन शेयर किया है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। जी हां, एक्ट्रेस के पास दस-बीस या तीस हील्स कलेक्शन नहीं है बल्कि उनके पास पूरी फैक्ट्री जैसा शू कलेक्शन है। क्या आपने देखा? अगर नहीं तो आइए आपको दिखाते हैं…
नुसरत ने खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, हाल ही में नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नुसरत ने अपने सभी शू कलेक्शन को निकालकर रखा है और कैप्शन में लिखा है कि सफाई का दिन… वीडियो में दस, बीस या तीस नहीं बल्कि बेशुमार शू नजर आते हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पोस्ट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खुद बैठी हैं और उनके चारों ओर हील्स ही हील्स नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का पोस्ट
इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि नुस एंड हर शू फैक्ट्री… इसके अगले पोस्ट में भी नुसरत के पास खूब सारे शू नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि #cantpickwontoick… वहीं, अब नुसरत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Nushrat Bharucha
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि सेल, सेल, सेल। दूसरे ने कमेंट किया कि इतने सारे हील्स… तीसरे ने लिखा कि सब एक साथ पहन लेती हो? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि नुसरत भरुचा हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती है। दर्शकों को उनकी फिल्में खूब पसंद आती हैं। साथ ही नुसरत की एक्टिंग के भी लोग दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने पहना स्पेशल Summer आउटफिट, देखकर आ जाएगा ‘चक्कर’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
3 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
6 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
23 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines