Nupur Shikhare-Ira Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे ने बीते दिन 3 नवंबर 2024 को कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद से ही कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
इस बीच अब इंटरनेट पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें आयरा, नुपुर के नहाने को लेकर बात करते नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- कभी Govinda की मदद करने वाले Amitabh को पड़ी थी ‘छोटे मियां’ की जरूरत, जानें क्यों?
शादी के बाद नहाने गए Nupur Shikhare!
हाल ही में instantbollywood पर आयरा और नुपुर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आयरा कहती हैं कि फंक्शन के लिए नुपुर का नहाने जाना है और उन्हें तैयार होना है। इसके बाद आयरा, नुपुर से कहती हैं गुडबॉय। नहाने के बाद नुपुर ने शेरवानी पहने नजर आए और फिर उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जमकर फोटोज खिचाए। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब तो शादी हो गई तो शॉवर लेने का क्या फायदा? दूसरे यूजर ने लिखा कि शादी के बाद नहाने का क्या मतलब। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या बवाल है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि कपल की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमे साफ देखा जा सकता है कि नुपुर शॉर्ट्स और काली बनियान पहने ही शादी की लिए पहुंच गए।
वेडिंग डेस्टिनेशन तक जॉगिंग करते हुए पहुंचे नुपुर शिखरे
हालांकि बाद में उन्हें शेरवानी में देखा गया, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि नुपुर ने अपने घर से वेडिंग डेस्टिनेशन तक जॉगिंग करने का विकल्प चुना और 8 किलोमीटर लंबी दौड़ कर वो शादी के लिए पहुंचे। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके आउटफिट को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। साथ ही कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि बीते साल सितंबर में इस कपल ने इटली में सगाई की थी। सगाई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines