इस दिन होगी Nupur Sanon-Stebin Ben की शादी, डेट से लेकर शादी की रस्मों पर आया लेटेस्ट अपडेट

Nupur Sanon-Stebin Ben: बॉलीवुड में एक बार फिर से शादी की शहनाई बजने वाली है. जी हां, खबर आ रही है कि जल्द ही कृति सेनन की बहन की शादी हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Nupur Sanon, Stebin Ben

Nupur Sanon, Stebin Ben. image credit- social media

विज्ञापन

Nupur Sanon-Stebin Ben: सादियों का सीजन चल रहा है, जाहिर है बॉलीवुड में भी खुशियों की लहर आएगी. जी हां, बीते कुछ दिनों से सुनने में आ रहा था कि कृति सेनन की बहन नूपुर जल्द ही शादी कर सकती है. अब फिर से नूपुर की शादी पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि नूपुर सेनन की शादी कब, कहां होगी और शादी की रस्में पर क्या अपडेट है?

कब और कहां होगी नूपुर सेनन की शादी?

नूपुर सेनन की शादी की बात करें तो सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो नूपुर और सिंगर स्टेबिन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने की जानकारी है. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट यही है. इसके पहले कई अलग-अलग तारीखें बताई जा रही थीं.

Advertisment

करीबी दोस्तों और परिवार के बीच होगी शादी

लेटेस्ट जानकारी की मानें तो नूपुर सेनन की शादी की रस्में 9, 10 और 11 जनवरी तक चलेंगी और 11 जनवरी को ही शादी भी होगी. नुपूर और स्टेबिन की शादी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये शादी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच एक प्राइवेट फंक्शन में होगी.

फिल्मी और म्यूजिक इंडस्ट्री के खास लोग

जानकारी की मानें तो नूपुर और स्टेबिन की शादी में फिल्मी और म्यूजिक इंडस्ट्री के खास लोग ही शामिल होंगे. जैसे ही ये जानकारी सामने आई, तो फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई इस शादी के लिए एक्साइटेड नजर आया. बता दें कि इसके पहले भी नूपुर और स्टेबिन की शादी को लेकर चर्चा हो चुकी है.

कई बार हो चुकी हैं चर्चाएं

गौरतलब है कि नूपुर सेनन ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्हें अक्सर ही सिंगर स्टेबिन बेन के साथ देखा जाता है. पिछले कुछ वक्त से दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अब नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी की खबरें हैं. देखने वाली बात होगी कि कपल कब इसे ऑफिशियल करेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ