OTT Release November 2024: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए फैंस लगातार थिएटर का रुख कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने फिल्में देख ली है उन्होंने अब ओटीटी खंगालना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आपके ही मनोरंजन के लिए नवंबर का यह हफ्ता काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि नेटफ्लिक्स से अमेजन प्राइम वीडियो तक 11 फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं। यहां हम पूरी लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं। तो फटाफट देख लीजिए जिससे कोई फिल्म या सीरीज मिस न हो जाए।
Despicable Me 4
‘डेस्पिकेबल मी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘डेस्पिकेबल मी 4’ आपके बच्चों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म को 5 नवंबर यानी कल से आप अपने बच्चों को दिखा सकेंगे।
Transformers One
अगर आपके बच्चे को कार्टून और एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद है तो ‘ट्रांसफार्मर वन’ अच्छा विकल्प है। यह फिल्म 6 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Diwali वीकेंड को खास बना देंगी साउथ की ये 6 फिल्में, IMDb रेटिंग भी जबरदस्त
Pedro Paramo
अगर आपको हॉरर फिल्में देखने का शौक है तो 6 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘पेड्रो पैरामो’ को जरूर देखें। जुआन रूल्फो के फेमस नॉवेल पर आधारित यह फिल्म आपको फ्लैश बैक से लेकर वर्तमान तक की कहानी दिखाएगी। फिल्म को देखते हुए आप आप अपनी कुर्सी से हिलना तक भूल जाएंगे।
Meet Me Next Christmas
क्रिस्टीना मिलियन स्टारर ‘मीट मी नेक्स्ट क्रिसमस’ आपको रोमांस के साथ साथ कॉमेडी की डोज भी देगी। इसकी कहानी लैला पर बेस्ड है, जो अपने सपनों के राजकुमार जेम्स (कोफी सिरिबो) के साथ फिर से जुड़ने के मिशन को पूरा करेगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 6 नवंबर को स्ट्रीम की जाएगी।
Countdown: Paul vs. Tyson
तीन हिस्सों वाली इस डॉक्यूमेंट्री ‘काउंटडाउन: पॉल वर्सेस टायसन’ का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। मुक्केबाजी के मैचअप की तैयारी करते हुए जैक पॉल और माइक टायसन इसमें नजर आएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री 7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Citadel: Honey Bunny
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल का हिंदी रीमेक है। एक्शन से भरपूर इस सीरीज को आप 7 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
The Buckingham Murders
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। करीना कपूर की यह फिल्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Bank Under Siege
बैंक को लूटने की कहानी दिखाने वाली स्पेनिश क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘बैंक अंडर सीज’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में सस्पेंस की भरमार है, जो आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगी।
Investigation Alien
जर्नलिस्ट जॉर्ज नैप के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘इन्वेस्टिगेशन एलियन’ कई रहस्यों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करती है। अगर आपको एलियन और यूएफओ के बारे में दिलचस्प जानकारी लेना पसंद है तो 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही यह सीरीज जरूर देंखे।
Vijay 69
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर, राज शर्मा और अनिर्बान भट्टाचार्य की फिल्म ‘विजय 69’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक 69 साल के शख्स पर बेस्ड है। यह शख्स ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का सपना देखता है।
It Ends with Us
जस्टिन बाल्डोनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इट एंड्स विथ अस’ की कहानी नोबेल ‘इट एंड्स विद अस प्यार’ पर बेस्ड है। इस फिल्म में ब्लेक लाइवली मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को आप 9 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines