Bigg Boss OTT 3 Real Villain Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में विशाल और अरमान की लड़ाई के बाद भयंकर बवाल मच गया है। जब से विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड होने की खबर आई है, तब से सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर अब काफी लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग विशाल पांडे का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं बहुत सारे लोग विशाल पांडे की ओर से कृतिका पर कमेंट करने को भी गलत बता रहे हैं।
इस पूरे मामले पर अब मेकर्स ने क्या एक्शन लिया है, अरमान मलिक को थप्पड़ मारने की क्या सजा बिग बॉस की तरफ से दी गई है? ये तो अब एपिसोड में ही साफ हो पाएगा लेकिन अगर हम कहें कि अरमान, कृतिका और विशाल के इस मामले में कहीं ना कहीं लवकेश कटारिया असली विलेन हैं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? जाहिर है बहुत सारे लोगों को ये बात हजम नहीं होगी लेकिन आपको 2 ऐसी वजहें बताते हैं जिससे विशाल से ज्यादा इस मामले पर लवकेश कटारिया की गलती लग रही है। चलिए इस रिपोर्ट में अब बताते हैं लवकेश कटारिया कैसे इस पूरे मामले में विशाल को फंसाकर पतली गली से खुद निकल रहे हैं।
1. वीकेंड का वार में लवकेश ने मारी पलटी
पायल मलिक ने जब शो के होस्ट अनिल कपूर के सामने विशाल पांडे से सवाल किया तो कृतिका मलिक और अरमान मलिक काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने विशाल से सवाल किया कि वो किस मतलब से बात कर रहे थे। इतने में लवकेश कटारिया से पूछा गया कि उन्हें विशाल ने क्या कहा था। लवकेश ने अपनी बात में ऐसा दिखाने की कोशिश की कि जैसे विशाल ने बुरे इन्टेंशन से ही कृतिका के बारे में बोला है, जबकि विशाल ने साफ किया कि वो सिर्फ इतना कह रहे थे कि कृतिका भाभी सुंदर हैं।
लवकेश ने कहा कि विशाल ने जब उनसे कहा तो उन्होंने विशाल को कहा कि पागल है क्या ये क्या बोल रहा है। असल में जब ये बात विशाल लवकेश से कह रहे थे तो उन्होंने कहा था कि मेरा वो मतलब नहीं है। लेकिन फिर भी लवकेश ने अपने दोस्त का स्टैंड इस बात पर बिल्कुल नहीं लिया। उन्होंने एक बार भी नहीं कहा कि सर विशाल का वैसे मतलब नहीं था।
2. लवकेश ने विशाल की बातों को समझा गलत?
इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में विशाल और लवकेश कृतिका को वर्क आउट करते हुए देख रहे हैं। इतने में विशाल लवकेश से बोलते हैं भाग्यशाली भैया। विशाल के सिर्फ इन दो शब्दों को सुनने के बाद लवकेश विशाल से कहते हैं कि मैं समझ गया तूने क्या देखकर ऐसा बोला है। लवकेश की इस बात को सुनने के बाद विशाल कहते हैं ‘चुप हो जा भाई। थोड़ी शर्म कर ले, ये सब मत बोल’।
यानी इस वीडियो को भी गौर से देखा जाए तो विशाल ने बहुत ही नॉर्मल बात बोली थी लेकिन जिस तरह से लवकेश ने उस बात को समझा, ऐसा लग रहा है कि वो उस बात को वैसे ही प्रेजेंट कर रहे हैं जैसा उन्होंने समझा है। जबकि विशाल अपनी तरफ से बार-बार साफ कर रहे हैं कि उनका वैसा मतलब नहीं है।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
41 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines