Not Shahrukh Khan Tom Cruise Was First Choice for DDLJ: शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने हिंदी सिनेमा का कालाकल्प ही कर दिया था। इस फिल्म के बिना तो शायद हिंदी सिनेमा का इतिहास भी अधूरा है। ‘डीडीएलजे’ को हर किसी ने देखा। हर कोई इस फिल्म का दीवाना है। फिल्म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी, गानों से लेकर इसके एपिक सीन्स तक, हर किसी चीज की खूब तारीफ हुई। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म में पहले शाहरुख की जगह कोई और कास्ट होने वाला था? वो भी बॉलीवुड से नहीं सीधा हॉलीवुड से। हैरान हो गए ना? लेकिन ये बिल्कुल सच है। आखिर कौन था वो एक्टर जिसे इस फिल्म के लिए मेकर्स ने पहले अप्रोच किया था, चलिए आपको बताते हैं।
आदित्य चोपड़ा ने पहले टॉम क्रूज को किया अप्रोच
फिल्म में शाहरुख की जगह पहले टॉम क्रूज को कास्ट किया जा रहा था क्योंकि पहले स्टोरी का आइडिया कुछ और था। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पहले अलग तरह से सोचा गया था लेकिन फिर टॉम क्रूज ने भारत में फिल्म करने के लिए कोई खास रुचि नहीं दिखाई जिसकी वजह से आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा ने इसकी कहानी पर फिर से काम करने के लिए कहा और आदित्य ने फिल्म फिर शाहरुख खान के हिसाब से लिखी।
अनुपम खेर ने अपनी किताब में किया खुलासा
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ किताब में लेखक और फिल्म क्रिटिक अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे पहले आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म में अमेरिकन लड़के और भारतीय लड़की के बीच प्यार को दिखाना था। उन्होंने फिल्म की कहानी इसी ढंग से लिखी थी कि दो देशों की सरहद के बावजूद भी दो प्यार करने वालों की कहानी अधूरी नहीं रह पाती। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए टॉम क्रूज को कास्ट करने का प्लान बनाया था लेकिन फिर यश चोपड़ा ने बीच में आकर आदित्य को फिल्म की कहानी चेंज करने के लिए कहा और शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट किया गया। बाकी सब तो इतिहास ही है।
यह भी पढ़ें: DDLJ के लिए क्यों Tom Cruise थे Aditya Chopra की पहली पसंद? Yash Chopra की एंट्री पर चेंज हुआ था ‘राज’
काजोल ने भी इंटरव्यू में किया खुलासा
एक इंटरव्यू में काजोल ने भी इस बात का खुलासा किया कि आदित्य फिल्म में हॉलीवुड एक्टर को लेना चाहते थे क्योंकि उनकी विशलिस्ट में टॉम क्रूज के साथ काम करना था लेकिन फिर बहुत चर्चों के बाद फैसला लिया गया कि अपने ही देश के हीरो को लेते हैं।
संबंधित खबरें
'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
19 mins agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
1 hr agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
2 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
2 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
3 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
17 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
19 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
20 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines