Most Popular Male Film Star in India: इंडिया में कई ऐसे पॉपुलर मेल स्टार्स हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारों के नाम शामिल है। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो या सलमान खान, अल्लू अर्जुन हो या फिर राम चरण। कई लोगों के मन में ये भी सवाल रहता है कि आखिर इंडिया में मोस्ट पॉपुलर मेल फिल्म स्टार कौन हैं? अगर आप भी इसका जवाब चाहते हैं, तो आइए जानते हैं…
ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स की लिस्ट
हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें मोस्ट पॉपुलर मेल फिल्म स्टार का ताज साउथ के सुपरहीरो प्रभास को मिला है। जी हां, प्रभास ही वो मेल स्टार हैं, जो इंडिया में बेहद पॉपुलर हैं। हालांकि, एक्टर विजय इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
लिस्ट में टॉप पर हैं प्रभास
दरअसल, बुधवार को ऑरमैक्स ने “ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स: मोस्ट पॉपुलर मेल फिल्म स्टार्स इन इंडिया (अक्टूबर 2024)” की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में प्रभास ने टॉप रैंक हासिल की है। अभिनेता विजय दूसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही अगर बॉलीवुड स्टार्स की बात करें, तो लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं। इसके बाद जूनियर एनटीआर और अजीत कुमार हैं।
सलमान खान भी लिस्ट में
इसके साथ ही अगर ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन की बात करें तो इस लिस्ट में वो 6वें नंबर पर हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर महेश बाबू, आठवें नंबर पर सूर्या और राम चरण नौवे नंबर पर हैं। इसके साथ ही अगर दसवें नंबर की बात करें तो 10वें नंबर पर सलमान खान हैं, जिनकी 2023 की थ्रिलर ‘टाइगर 3’ के बाद से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
बता दें कि ये पूरी लिस्ट सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सामने आई है। हर कोई अपने चेहते स्टार की रैंक देखकर खूब है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर प्रभास की बात करें तो प्रभास को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
प्रभास की हो तारीफ
एक यूजर ने लिखा कि प्रभास द रिबेलहुड। दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रभास पहले नंबर पर है। तीसरे यूजर ने कहा कि प्रभास की कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई, फिर भी पहले नंबर पर है। चौथे यूजर ने कहा कि प्रभास इज किंग। एक अन्य यूजर ने लिखा कि किंग इस बैक। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को सिनेमाघर में आने से पहले तगड़ा झटका, क्या Allu Arjun की फिल्म नहीं होगी रिलीज?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines