मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी खूबसूरती, बोल्डनेस और हॉटनेस के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है और फैंस इसपर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। इसी कड़ी में नोरा का लेटेस्ट स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जिसमें वो जींस-टॉप पहन अपने कॉन्फिडेंस वॉक से इंटरनेट वर्ल्ड का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Nora Fatehi Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में वो ब्लू कलर की रफ जींस और व्हाइट टॉप पहने बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने गोल्डन हील, खुले बाल, बड़ी ईयरिंग, गॉगल्स और स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। क्लिप में नोरा को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करते देखा जा रहा है। एक्ट्रेस का अवतार और अंदाज दोनों ही दिल जीतने वाला है।
पोस्ट को साझा करते हुए नोरा फतेही ने (Nora Fatehi Post) कैप्शन में लिखा है,’नंबर झूठ नहीं बोलते।’ इसके साथ ही उन्होंने नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आने के बाद ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है और अबतक इसे 3 लाख 96 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, फैंस भी एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया देते देखे जा रहे हैं।
नोरा के हसीन वीडियो पर बेहतरीन कमेंट्स करते हुए फैंस हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं। बता दें कि बड़े पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा आजकल टीवी के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines