मुंबई: माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही (Nora Fatehi) और करण जौहर को शुक्रवार को मुंबई में ‘झलक दिखला जा 10’ के सेट के बाहर स्पॉट किया गया। तीनों ही सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो को जज करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखे। ये शो कथित तौर पर अगले कुछ महीनों में टेलीकास्ट होगा। शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर और निया शर्मा जैसे कुछ जाने माने नामों के इस शोम शिरकत करने की संभावना है।
‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के शूटिंग सेट पर पहुंचीं नोरा फतेही ने यहां एक बार फिर अपने आकर्षण से लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने गोल्डन कलर की शिमरी गाउन में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। गोल्डन एम्बेलिश्ड आउटफिट में तैयार होकर आईं नोरा फतेही ने पैपराजी के लिए पोज दिए, और अपनी थाई-हाई स्लिट गाउन को जमकर फ्लॉन्ट किया।
मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ नोरा काफी हसीन दिख रही थीं। वहीं माधुरी दीक्षित को गुलाबी रंग की साड़ी में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी पसंद किया गया और फैंस ने इनपर जमकर प्रतिक्रिया भी दी। एक तरफ कुछ लोगों ने नोरा के ‘वेस्टर्न’ लुक की तारीफ की तो, कुछ लोगों ने उन्हें ‘सबसे खूबसूरत महिला’ कहकर पुकारा।
बता दें, ये शो पांच साल के अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने फॉर्मैट के मुताबिक, इस साल भी विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने चेहरे शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेते नजर आएंगे, जो सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स का प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines