मुंबई: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है।
एक्ट्रेस को हाल ही में हरी साड़ी पहन मराठी मुल्गी का अवतार धारण करते हुए देखा गया था, जब वो झलक दिखला जा के सेट के बाहर स्पॉट हुईं। नोरा का ये ट्रेडिशनल लुक नेटिजेंस द्वारा खूब पसंद किया गया। अब उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है।
सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के 10वें सीजन में बतौर जज नजर आ रहीं नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Nora Fatehi Video) साझा किया है, जिसमें वो हरे रंग की साड़ी को मराठी स्टाइल पहने हुए नजर आ रही हैं। साड़ी को गोल्ड एम्बेलिश्ड फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करते हुए उन्होंने अपने बालों को पोनी टेल में स्टाइल किया। वहीं गले में चोकर सेट, एक लंबी हार और नाक में नथ पहन नोरा बिल्कुल मराठी गर्ल (Nora Fatehi Marathi Look) के लुक में नजर आईं।
क्लिप में नोरा को डांस रियलिटी शो के सेट के बाहर देखा जा सकता है। वो अंदर जाने के लिए वैनिटी से वॉक करती हुई नजर आती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के ऑनलाइन साझा करते ही फैंस ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झणि लगा दी। एक फैन ने लिखा, “लुकिंग स्टनिंग।” जबकि दूसरे ने लिखा, “देसी वाइब्स।” इनके अलावा कई अन्य लोगों ने फायर इमोटिकॉन्स ड्रॉप कर अपना प्यार बरसाया।
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रियलिटी शो जज करने के लिए अलावा हाल ही में फिल्म ‘थैंक गॉड’ से उनका गाना ‘मानिके’ रिलीज हुआ है, जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ केमिस्ट्री जमाती हुई देखी जा सकती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
16 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
17 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines