Nora Fatehi On Paparazzi: मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस वक्त अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अब एक बेहद बोल्ड और कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई है। नोरा फतेही ने अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पैप्स को एक्सपोज करके रख दिया है। आज कल आपने नोटिस किया होगा कि पैपराजी एक्ट्रेसेस को गलत तरह से कैप्चर कर रहे हैं। वीडियो को बोल्ड दिखाने के लिए वो ऐसे एंगल से उन्हें शूट करते हैं जिसे देखने के बाद वो खुद भी अन्कम्फर्टबल हो जाती हैं। ऐसे में अब नोरा ने इस पर बड़ा बयान दिया है।
प्राइवेट पार्ट्स पर फोकस करने पर फूटा नोरा का गुस्सा
नोरा ने कहा है कि उन्हें लगता है कि पैपराजी ने अब तक उनके जैसे हिप्स नहीं देखे होंगे। वो सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि बाकी फीमेल एक्ट्रेस के साथ भी ऐसी ही हरकतें करते हैं। वो बिना बात हिप्स पर जूम नहीं करते। अगर नहीं करते तो वो शायद उन्हें एक्साइटिंग नहीं लगता होगा। पैपराजी बिना बात प्राइवेट पार्ट्स पर फोकस कर रहे होते हैं। दुख की बात तो ये है कि ये सब चीजें सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करती हैं। अब एक्ट्रेस का ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने सामने आकर इस तरह से पैपराजी पर अपना गुस्सा उतारा हो।
आयशा खान ने भी लगाई फटकार
कुछ समय पहले बिग बॉस 17 से फेम पाने वाली आयशा खान (Ayesha Khan) ने भी एक पोस्ट शेयर कर मीडिया की इस हरकत पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये एंगल्स क्या हैं? आप कहां जूम कर रहे हो? सहमति? कुछ मीडिया हाउस के साथ न जाने क्या गलत हो गया है? क्या एक महिला अपनी मर्जी के कपड़े नहीं पहन सकती बिना इस डर के कि न जाने कौन किस एंगल से तस्वीर ले ले। कितना ऑफेंसिव है!’
यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने खुली मशहूर एक्ट्रेस की जिप, फैशन पड़ा भारी; होना पड़ा शर्मिंदा
आयशा के साथ भी पैपराजी ने की गंदी हरकत
इसके आगे उन्होंने लिखा था, ‘एक औरत कार से बाहर निकलने से पहले अपने कपड़े ठीक कर रही है और आपको वही मोमेंट कैद करना है और उसे पोस्ट बभी करना है। एक औरत कह रही है कि मुझे पीछे से कैप्चर मत करो। और अगले पोस्ट के लिए कैप्शन आता है “XYZ” ने कहा पीछे का मत लेना। हमारे कुछ मीडिया हाउस को बेसिक मैनर्स सीखने की जरूरत है।’ आयशा खान के अलावा पलक तिवारी और भी कई एक्ट्रेसेस इस बात पर नाराजगी जता चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines