मुंबई: डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही ने ब्लैक लेदर ड्रेस में स्मोकिंग हॉट वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

यदि आप मंडे ब्लूज़ से जूझ रहे हैं, तो नोरा फतेही का ये वीडियो आपका दिन बना देगा। डांसिंग दिवा ने हाल ही में ब्लैक लेदर ड्रेस में पोज देते हुए अपना एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है।

विज्ञापन

सेक्सी आउटफिट में वह अपनी बेयर बैक फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने लूज़ हेयर्स, शाइनी सिल्वर हील्स और मैचिंग लिटिल पर्स के साथ अपने लुक के लिए नेटिजन्स से जमकर तारीफें बटोरी। वीडियो में नोरा को कैमरे के लिए कुछ आकर्षक पोज देते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले भी उन्होंने अपने फैन्स को विज़ुअल ट्रीट दी थी, जब उन्होंने कंधे से कम मिनी फ्लोरल ड्रेस पहनी थी और अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

विज्ञापन

बता दें कि नोरा फतेही अपने खास बेली डांसिंग टेलेंट की बदौलत दिलबर, साकी साकी और गरमी जैसे कुछ सुपरहिट बॉलीवुड गानों में अभिनय कर फैन्स का दिल जीत चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने एक संगीत वीडियो के लिए निर्देशक के रूप में अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी। नोरा फतेही ने जैक नाइट के साथ डर्टी लिटिल सीक्रेट नामक एक अंतरराष्ट्रीय संगीत वीडियो का निर्देशन और निर्माण किया है।

ग्लोबल स्टार नोरा फतेही जल्द ही पॉप स्टार गुरु रंधावा के साथ म्यूजिकल और डांस टूर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ