Nora Fatehi Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और खूबसूरती के लिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनको सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी संख्या में फैंस फॉलो करते हैं।
नोरा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडिया शेयर करती रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में उल्टी जिंस में पहने नजर आ रही हैं।
Nora Fatehi
एक्ट्रेस ने डाला कंफ्यूजिंग कैप्शन
उनके इस अतरंगी लुक को जहां कुछ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो, कुछ उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स का ध्यान उनके कंफ्यूज करने वाले कैप्शन ने खींचा। नोरा ने अपने बोल्ड लुक में फोटोज शेयर करते हुए कंफ्यूज करने वाला कैप्शन लिखा है।
उनके इस कैप्शन को लेकर एक्ट्रेस के फैंस कमेंट्स कर उनसे कई सवाल कर रहे हैं और ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये कैप्शन उन्होंने किसके लिए लिखा है। नोरा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘तुमने क्या सोचा तुम्हें महसूस कर रही हूं’।
Nora Fatehi
नोरा फतेही का लुक
वही, अगर नोरा के लुक्स की बात करें तो, फोटोज में नोरा बेहद ही ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और अपने बालों को टाई किया हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस ने सिल्वर ज्वेलरी कैरी की हुई है। उनके इस दिलकश लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, जो उनकी फोटो-वीडियो पर कमेंट्स करते हैं औ उनकी दिल खोलकर तारीफ करते हैं।
Nora Fatehi
नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक गाने में छोटा सा किरदार प्ले किया था। इसके अलावा वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
29 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines