गॉसिप टाउन में इन दिनों एक नई शुरू हो गई है, जिसकी वजह से नोरा फतेही लाइमलाइट में आ गई हैं। नोरा इस बार अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, ये बातें एमएएम 2025, अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA 2025) से शुरू हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और नोरा को लेकर क्या सुनने में आया है?
नोरा फतेही और बेन्सन बून
दरअसल, नोरा फतेही को लेकर बातें हो रही हैं कि नोरा फतेही और पॉप स्टार बेन्सन बून के बीच कुछ तो चल रहा है। एमएएम 2025, अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA 2025) में दोनों को जिस तरह से बात करते देखा गया है, उससे लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद नोरा और बून एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक नोरा और बून ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ये अफवाहें अभी कंफर्म भी नहीं है।
Nora Fatehi, Benson Boone
अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड
एमएएम 2025, अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड (AMA 2025) से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को भी नकारा नहीं जा सकता, ये सिर्फ नॉर्मल बातचीत नहीं है बल्कि इससे कहीं ज्यादा ही लग रही है। सूत्र ने ये भी कहा कि अभी तक इसकी ऑफिशियली कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये अफवाहें सच लग रही हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि दोनों को लेकर क्या नया अपडेट आता है?
नोरा ने अभी तक नहीं किया रिएक्ट
वहीं, अगर नोरा फतेही की बात करें तो नोरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और खुद से जुड़े अपडेट्स भी नोरा इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वैसे नोरा फालतू किसी विवाद या बातचीत का हिस्सा नहीं होती है और अपने काम से काम रखती हैं। हालांकि, अब नोरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं, तो जाहिर-सी बात है कि उनके फैंस भी ये जनाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब देखने वाली बात ये भी होगी कि नोरा इन अफवाहों पर कैसा रिएक्शन देती हैं? या फिर ये भी हो सकता है कि नोरा इस पर कुछ कहे ही ना। अब इसका पता भी वक्त के साथ ही लगेगा।
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par क्या यूट्यूब पर फ्री में होगी स्ट्रीम? Aamir Khan ने कर दिया ये वादा
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
49 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines