बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य जया प्रदा एक बड़ी मुसीबत में पड़ गई हैं। अब उनके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। दरअसल, अभद्र टिप्पणी मामले में जया प्रदा को गुरुवार को कोर्ट में पेश में पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उन्हें वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की सुनवाई में पेश होने की इजाजत मिली थी, बावजूद इसके उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवाई।
जया प्रदा के सिर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
अब इस मामले में मुरादाबाद अदालत ने जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए , केस की अगली सुनवाई की तारीख भी तय की है। 3 अप्रैल को अभद्र टिप्पणी मामले में अगली सुनवाई रखी गई है। आपको बता दें, साल 2019 में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन समेत बाकी सपा नेता, समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित इवेंट में शामिल हुए थे, जो कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में रखा गया था। इस इवेंट के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी हुई थी।
बयान दर्ज करवाने के लिए पेश नहीं हुईं जया प्रदा
इसके बाद रामपुर के निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आपको बता दें, अब एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। इस केस में जया प्रदा का बयान भी दर्ज किया जाना है। पिछली सुनवाई में जया प्रदा के वकील ने अदालत से अनुमति मांगी थी कि जया प्रदा को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की इजाजत मिले।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के चेहरे में घुसीं ढेरों सुइयां, क्या है वायरल तस्वीर का सच?
कब होगी अगली सुनवाई?
कोर्ट ने जया प्रदा की इस अपील को मानते हुए उन्हें वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज करवाने की परमिशन भी दे दी थी। हालांकि, फिर भी वो कोर्ट की सुनवाई से गायब दिखीं। एक्ट्रेस की गैर-मौजूदगी से आरोपी पक्ष को समस्या है और ऐसे में अब अदालत ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। साथ ही 3 अप्रैल को सुनवाई की अगली तारीख रख दी है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines