नई दिल्ली: पिछले दिनों खबर आई थी कि जाने-माने एक्टर यशपाल शर्मा बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ना आने से खफा हो गए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर नवाज ने मुझे पहले बता दिया होता तो मैं आशुतोष राणा या फिर राज पाल यादव को बुला लेता, लेकिन लोग अपना वक्त भूल जाते हैं। हालांकि न्यूज 24 से खास बातचीत में यशपाल शर्मा ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यशपाल मेरा दोस्त है और उससे मतभेद की बात गलत है।
‘दादा लखमी’ को लेकर चर्चा में हैं यशपाल शर्मा
यशपाल शर्मा इन दिनों अपनी हरियाणवी फिल्म ‘दादा लखमी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। ये फिल्म हरियाणा के शेक्सपीयर और सूर्य कवी कहे जाने वाले पंडित लख्मीचंद पर आधारित है। वह एक शानदार कवि और गायन कला में निपुण शख्स थे। यशपाल ने खास बातचीत में कहा- ढाई घंटे की फिल्म है जो सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पार्ट 2 भी बनेगी जिसमें मैं पंडित लख्मीचंद का किरदार निभा रहा हूं। यशपाल इस फिल्म के राइटर-डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर रही है। पहले से ही पता था कि ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीतेगी। ये फिल्म मेरे सपने के सच होने जैसी है। मैंने इस फिल्म में पूरी जान लगा दी है। लगान के कलर के अलावा इस फिल्म में ऐसी एक भी चीज नहीं है जिसे देखकर आप कह सकें कि ये कॉपी किया गया है।
और पढ़िए – लता मंगेशकर, बप्पी दा से लेकर राजू श्रीवास्तव समेत इन दिग्गज सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा
‘अब तक छप्पन’ में छूट मिली
यशपाल से पूछा गया कि अब तक की बेस्ट फिल्म का कैरेक्टर कौनसा है तो उन्होंने कहा- ‘अब तक छप्पन।’ इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा- मुझे इस फिल्म में वो करने की छूट मिली, जिसे मैंने थिएटर में किया था। वहीं अपहरण, गंगाजल और लगान की भूमिकाएं भी पसंद हैं।
और पढ़िए – मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की राधिका संग हुई सगाई, देखें तस्वीरें
बच्चों पर असर डाल रही हैं कुछ वेब सीरीज
गालियों से लबरेज वेब सीरीज के सवाल पर यशपाल ने कहा- ये लंबी रेस के घोड़े नहीं हैं। कुछ वेब सीरीज में जबर्दस्ती गालियां ठूंसी जाती हैं। मुझे लगता है कि वेब सीरीज में ऐसा वायलेंस तो अवॉइड किया ही जा सकता है। चूंकि वेब सीरीज हर किसी के लिए उपलब्ध है तो इस तरह के दृश्य बच्चों पर काफी असर डालते हैं। पंचायत, गुल्लक, फैमिलीमैन और पाताललोक जैसी वेब सीरीज काफी अच्छी हैं।
एकता कपूर की वेब सीरीज छोड़ दी थी
यशपाल ने आगे कहा- मैंने एकता कपूर की वेब सीरीज इसलिए ही छोड़ दी थी क्योंकि उसमें मुझे कुछ आपत्तिजनक सीन के चलते किरदार सही नहीं लगा। मुझे लगता है कि एक एक्टर को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। यशपाल ने बॉलीवुड फिल्मों की कमजोरी पर भी बात की। उन्होंने कहा- बाहुबली के बाद साउथ की फिल्म जैसी विशालता बॉलीवुड नहीं ला पाया। कुछ चीजें बस कॉपी पर ही बेस्ड हैं। बॉलीवुड को क्रिएटिवटी की ओर ध्यान देना चाहिए। अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा- छिपकली और एम फॉर माफिया जैसी फिल्में कर रहा हूं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines