Nitish Kumar Comment Us Singer Millben Reaction: भारतीय राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत गरमाई हुई है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (7 नवंबर) को विधानसभा में जो कहा, वह अब विवाद का रूप ले चुका है। सीएम को अपने वक्तव्य के लिए न सिर्फ माफी मांगनी पड़ी है, बल्कि खुद की ही निंदा भी करनी पड़ी है। हालांकि ऐसा करने बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के बाद अब इस मुद्दे पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने भी नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना (Nitish Kumar Comment Us Singer Millben Reaction) की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा नेता बताते हुए उनकी तारीफ भी की है।
‘वोट’ करें और बदलाव लाएं’
सीएम नीतीश कुमार के बयान की आलोचना करते हुए सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें और बिहार में किसी महिला का उदय हो। मैरी मिलबेन ने एक्स पर लिखा, ‘नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। या बिहार, जैसा शाहरुख ने जवान में चेतावनी दी थी, ‘वोट’ करें और बदलाव लाएं।’
image credit: X
यह भी पढ़ें: Sooraj Pancholi Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले सूरज पंचोली के साथ हुआ कुछ ऐसा, आज तक भुगत रहे खामियाजा
पीएम मोदी का किया समर्थन
मिलबेन ने आगे कहा, ‘2024 का चुनावी मौसम यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में भी शुरू हो चुका है। पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को समाप्त करें और उनकी जगह उन आवाजों और मूल्यों को लें जो प्रेरित करते हैं और जो राष्ट्र के सामूहिक भविष्य के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का समर्थन इसलिए करती हूं क्योंकि मैं भारत से प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका-भारत संबंधों और वैश्विक दुनिया की आर्थिक स्थिरता के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। पीएम मोदी महिलाओं के पक्ष में हैं।’
कौन हैं मिलबेन?
बता दें कि मिलबेन अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर हैं। मिलबेन भारत में तब चर्चा में आईं थीं, जब 2020 में भारत के स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के लिए उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान और दिवाली उत्सव के लिए भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाया था। पूरे अमेरिका और भारत में लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा था। मिलबेन को अगस्त 2022 में भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित की जाने वाली पहली अमेरिकी-अफ्रीकी कलाकार बन गई थीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines