Nitish Bharadwaj: रामानंद सांगर के सीरियल ‘महाभारत’ में श्री कृष्ण बनकर फैंस का दिल जीतने वाले नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने अपनी IAS पत्नी स्मिता भारद्वाज के खिलाफ भोपाल के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में नितीश ने पत्नी पर उन्हें मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को जांच सौंपी है। बता दें कि नितीश भारद्वाज की पत्नी स्मिता भारद्वाज राज्य मानव आयोग अधिकार में पदस्थ हैं।
दोनों की हैं दो जुड़वा बेटियां
आपको बता दें कि नितीश भारद्वाज की दूसरी शादी 14 मार्च 2009 को मध्य प्रदेश की IAS कैडर स्मिता भारद्वाज के साथ हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेड्स के जरिए हुई थी। दोनों की दो जुड़वा बेटियां हैं। एक बेटी का नाम दिव्यानी है और दूसरी बेटी का नाम शिवरंजनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि नीतिश भारद्वाज पिछले काफी समय से अपनी पत्नी के बिहेवियर से काफी परेशान चल रहे थे। लाख कोशिश करने के बाद भी उनकी मैरिड लाइफ अच्छी नहीं हुई बल्कि टूटने की कगार पर आ गई है।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan को ये क्या हुआ? एक्टर ने बैसाखी के साथ शेयर की फोटो तो घबराए फैंस
मुंबई कोर्ट में चल रहा केस
नीतिश भारद्वाज और उनकी पत्नी स्मिता भारद्वाज का केस मुंबई की एक कोर्ट में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अपनी पत्नी के रवैये से मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं। उनकी पत्नी ने एक्टर को अपनी दोनों बेटियों से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी है। वह अपनी बेटियों से न मिल सकें इसके लिए उनकी दोनों बेटियों का स्कूल भी कई बार बदलवाया जा चुका है।
एक्टर ने कमिश्नर से लगाई गुहार
बेटियों से नहीं मिल पाने और पत्नी स्मिता के क्रूर और अमानवीय व्यवहार से परेशान होकर नीतिश भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर भोपाल से गुहार लगाई है। उधर, एक्टर की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही एडीशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को जांच का जिम्मा सौंपा है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines