Nitin Desai Death: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की मौत की खबर से बॉलीवुड (Bollywood) सन्न है। इस बीच इनिशियल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत फांसी लगाने से हुई है। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि प्राइमाफेसी मौत का कारण फांसी है और शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बात की तस्दीक की गई है। बुधवार को चार डॉक्टरों की टीम ने नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम किया था।
बताया जा रहा है कि नितिन देसाई (Nitin Desai) पर करोड़ों का कर्ज था और उन्होंने बुधवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए थे। इसके बाद खालापुर पुलिस नितिन देसाई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल लाई। फिलहाल विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
फिलहाल पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है। रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे के मुताबिक पुलिस स्टूडियो में मिले सामान को जब्त कर लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने नितिन देसाई के केयरटेकर और ड्राइवर का बयान भी दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Nitin Desai के निधन पर विवेक अग्निहोत्री ने डाली भावुक पोस्ट, बॉलीवुड के कड़वे सच से उठाया पर्दा
नितिन देसाई (Nitin Desai) 58 साल के थे और वे अपना ज्यादातर वक्त अपने स्टूडियो एनडी में ही बिताते थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे नितिन देसाई का शव रस्सी से लटका हुआ मिला। बुधवार सुबह जब वो काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकले तो उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर जब खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था।
जानकारी के नितिन के मोबाइल से पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें 4 लोगों की चर्चा है। पुलिस को शक है कि इन्हीं के दबाव में आकर नितिन देसाई ने अपनी जान दी। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उन चारों लोगों का बयान दर्ज कर सकती है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
12 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
15 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
15 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
17 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines