Nitin Desai Recorded Suicide Note: बीते दिन बुधवार 2 अगस्त को आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स तक ने देसाई को लेकर दुख जाहिर किया।
हालांकि नितिन देसाई के निधन के बाद हर कोई डायरेक्टर के सुसाइड की वजह जानना चाहता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताया गया कि देसाई का निधन फंदा लगाया जाने की वजह से हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट नहीं आई है और पुलिस हर एंगल से इसकी जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Nitin Desai Death: बॉलीवुड डायरेक्टर की कैसे हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई
Nitin Desai ने रिकॉर्डेड सुसाइड मैसेज में लिया चार लोगों का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि नितिन देसाई ने सुसाइड करने से पहले एक रिकॉर्डेड सुसाइड मैसेज छोड़ा था, जिसमें देसाई ने 4 लोगों का नाम लिया हैं। इससे शायद ये हो सकता है कि उन्हें खुदकुशी करने पर उकसाया गया है। हालांकि जांच में दावा किया जा रहा है कि नितिन देसाई फाइनेंशियल क्राइसिस से परेशान थे। वहीं, पुलिस देसाई के बिजनेस से जुड़े उन पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसकी वजह से डायरेक्टर ने मौत को गले लगाना पसंद किया।
नितिन के फोन से सबूत खंगालने में लगी है फॉरेंसिक टीम
वहीं, अगर नितिन देसाई की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बात करें तो इसके मुताबिक 2 अगस्त, बुधवार को करीब 4 बजे सुबह आत्महत्या डायरेक्टर ने खुदखुशी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन 4 लोगों के नाम नितिन ने अपनी रिकॉर्डिंग में लिए हैं। इन सभी के नबंर नितिन के मोबाईल में सेव भी हैं। हालांकि इस मामले में अब फॉरेंसिक टीम नितिन के फोन से सबूत खंगालने में लगी हुई है।
देसाई पर था 250 करोड़ का कर्ज- रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि नितिन देसाई के ऊपर 250 करोड़ का कर्ज था। वहीं, देसाई की पत्नी नैना और उनकी कंपनी ने साल 2016 में 150 करोड़ का लोन लिया था और उसके बाद साल 2018 में भी उन्होंने 31 करोड़ का लोन लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक समय पर लोन न चुकाने के चलते देसाई पर बोझ बढ़ा और 252 करोड़ का कर्ज चढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया।
4 अगस्त को होगा देसाई का अंतिम संस्कार
बता दें कि आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार 2 अगस्त को अपने एनडी स्टूडियो में पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली थी। वहीं, 4 अगस्त को उनके स्टूडियो प्रीमिसिस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डायरेक्टर के फैंस इस खबर से सदमें में हैं और इस समय इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
11 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
14 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
14 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines