Nitin Chauhaan Passes Away: छोटे पर्दे से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान का अचानक निधन हो गया। नितिन के निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। नितिन ने महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
विभूति ठाकुर ने पोस्ट कर दी जानकारी
नितिन चौहान के निधन की जानकारी विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जी हां, विभूति ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने नितिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो उन्हें हग करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि रेस्ट इन पीस मॉय डियर… सुनकर बहुत हैरानी और दुख हुआ।
Nitin Chauhaan
‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के विनर
विभूति ठाकुर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। बता दें कि नितिन चौहान ने रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतकर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। नितिन चौहान यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ भी जीता था। इसके अलावा नितिन को क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी देखा गया।
नितिन ने किया सुसाइड?
क्राइम पेट्रोल से नितिन को एक खास पहचान मिली थी। इसके अलावा नितिन जिंदगी डॉट कॉम में भी नजर आए। नितिन के आखिरी टीवी शो की बात करें तो उन्हें साल 2022 में टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में देखा गया था। इसके साथ ही अगर नितिन की मौत की वजह की बात करें तो अभी ये साफ नहीं हो पाया कि किस वजह से एक्टर की जान गई, लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
पुलिस कर रही जांच
जी हां, कथित तौर पर कहा जा रहा है कि नितिन ने आत्महत्या की है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि नितिन के पिता मुंबई आ चुके हैं और एक्टर के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस लेकर जाएंगे। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस पर अभी तक पुलिस ने कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly को कैसे हुआ Ashwin K Verma से प्यार? क्या है कपल की लव स्टोरी?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines