Nitin Chauhaan Last Post: मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान के अचानक हुए निधन से हर कोई हैरान है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक किसी को भी नितिन के निधन पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, सच यही है कि नितिन चौहान अब हमारे बीच नहीं रहे। नितिन के निधन पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। जी हां, कथित तौर पर ये भी कहा जा रहा है कि नितिन से सुसाइड कर लिया। हालांकि सच क्या है ये अभी सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे नितिन
इस बीच अब ये भी कहा जाने लगा है कि नितिन चौहान पहले से ही परेशान थे और इसका हिंट उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी दिया। इसके साथ ही नितिन का सोशल मीडिया पर एक्टिव ना होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, इस साल नितिन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो ही पोस्ट शेयर किए हैं, जो दोनों ही सितंबर के महीने के हैं। ऐसे में नितिन का पूरे साल गायब रहना लोगों को हजम नहीं हो रहा है।
एक महीने में दो बार पोस्ट
नितिन के आखिरी दो पोस्ट की बात करें तो उनसे ऐसा लग रहा है कि नितिन पहले से ही कुछ हिंट देना चाहते थे। दरअसल, नितिन ने 26 दिसंबर 2023 के बाद इस साल 3 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में नितिन ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो आंख बंद करके बैठे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में वाइस ओवर में आवाज आ रही है कि मुझे ये अपना माइनस पॉइंट लगता था कि मैं लोगों से घुल-मिल नहीं सकता, लेकिन अब मुझे ये मेरा प्लस पॉइंट लगता है।
नितिन की मौत मामले में पुलिस कर रही जांच
इसके बाद नितिन ने 24 सितंबर को एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो स्टाइल में पानी पीते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नितिन ने लिखा कि Keep yourself hydrated always, लेकिन इसके पहले के पोस्ट से लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर नितिन किस ओर इशारा कर रहे थे। वैसे तो नितिन के इंस्टाग्राम पर ज्यादा पोस्ट नहीं हैं, लेकिन फिर भी पूरे साल कोई पोस्ट ना करना और एक ही महीने में दो पोस्ट और उसमें भी नितिन का इस तरह से कहना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। अब नितिन के साथ क्या हुआ क्या नहीं, वो किस बात से परेशान थे इसके बारे में वो तो खुद ही जानते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘एक महीने के अंदर ऐसा हाल…’, Salman Khan को 5वीं बार मिली धमकी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines