Nitin Chauhaan Death: 'क्राइम पेट्रोल' फेम एक्टर कौन? जिनकी छोटी उम्र में मौत पर गहराया रहस्य

Nitin Chauhaan Death: टीवी एक्टर नितिन चौहान की एक अचानक मौत से हर कोई हैरान है। उनकी मौत किसी बीमारी से हुई या सुसाइड इस पर सवाल उठ रहे हैं।

Nitin Chauhaan

Nitin Chauhaan Death.

Nitin Chauhaan Death: टीवी इंडस्ट्री से आज सुबह एक चौंकाने वाली खबर आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया। क्राइम पेट्रोल फेम एक्टर नितिन चौहान का अचानक निधन हो गया जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि सिर्फ 35 साल की उम्र में नितिन का निधन हुआ है। उनके निधन की जानकारी विभूति ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जो उनकी को-एक्ट्रेस हैं। हालांकि उनकी मौत का कारण क्या था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। आइए जानते हैं कि कौन थे नितिन चौहान?

विज्ञापन

कौन थे नितिन चौहान

नितिन चौहान टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। इंडस्ट्री में उन्हें पहचान ‘दादागिरी 2’ से मिली थी। इसके अलावा नितिन एमटीवी के फेमस शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 5 को जीत चुके हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा नितिन चौहान को क्राइम पेट्रोल, जिंदगी डॉट कॉम और फ्रेंड्स जैसे शो में देखा जा चुका है। एक्टर को आखिरी बार साल 2022 में शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था।

विज्ञापन

एक्टर की मौत पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर नितिन चौहान की मौत की पुष्टि उनकी को-एक्ट्रेस रहीं विभूति ठाकुर ने की है। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने एक्टर की एक फोटो शेयर की जिसमें वो उन्हें हग करते हुए दिखाई दे रही हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘रेस्ट इन पीस माय डियर।’

विज्ञापन

उनके अलावा एक्ट्रेस सायंतनी घोष और सुदीप साहिर ने भी नितिन चौहान की मौत पर पुष्टि कर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि नितिन चौहान की मौत की वजह नहीं पता चली है जिसके बाद से उनकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने सुसाइड किया है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

उधर, नितिन चौहान की मौत की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं एक्टर के पिता नितिन चौहान की बॉडी लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल नितिन के पिता या उनके परिवार की तरफ से नितिन चौहान की मौत पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। ना ही पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान सामने आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ