Nitin Chauhaan Death: मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर के निधन की खबर से परिवार, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नितिन चौहान के निधन को लेकर कहा गया कि उन्होंने सुसाइड किया है। इस मामले में भी पुलिस ने बयान देते हुए कहा कि नितिन के सुसाइड की बात कहीं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में नितिन की वाइफ का भी बयान समान आया है और उन्होंने बताया है कि नितिन की जान कैसे गई?
तीन-चार सालों से नितिन को नहीं मिल रहा था काम- एक्टर की वाइफ
नितिन चौहान की वाइफ ने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि नितिन को बीते तीन-चार सालों से कोई काम नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से वो डिप्रेशन में थे। नितिन की वाइफ ने बताया कि इसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था। नितिन को काम नहीं मिल रहा था और ये उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। इसलिए उन्होंने आइसक्रीम का बिजनेस भी शुरू करने की कोशिश की, लेकिन वो अच्छा नहीं चला और वो उसमें असफल रहे।
नितिन ने किया आइसक्रीम का बिजनेस
नितिन की पत्नी ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके अनुसार इससे परिवार का तनाव बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि जब नितिन का निधन हुआ तो वो अपनी बेटी के साथ बगीचे में थीं। जब वो अपनी बेटी के साथ वापस आईं, तो घर अंदर से बंद था और घंटी बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कई बार घंटी बजाई, लेकिन जब गेट नहीं खुला तो उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खोला और गेट खुलते ही नितिन की बॉडी को देखकर वो हैरान रह गईं।
सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थे नितिन
इसके साथ ही अगर पुलिस के दिए बयान की बात करें तो उन्होंने भी नितिन के डिप्रेशन में होने की बात कही। नितिन सोशल मीडिया से भी दूर थे और वो कोई भी जानकारी नहीं शेयर कर रहे थे। हां, इस साल उन्होंने सितंबर के महीने में दो पोस्ट जरूर किए हैं। नितिन चौहान का यूं जाना हर किसी के लिए बेहद दुखद है। परिवार और फैंस अभी भी इस पर बेहद मुश्किल से भरोसा कर पा रहे हैं।
‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद चर्चा में आए थे नितिन
गौरतलब है कि नितिन चौहान को आखिरी बार 2022 में ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था। उनके को-स्टार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की। नितिन ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद चर्चा में आए थे और उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 5’ में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्हें ‘जिंदगी डॉट कॉम’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी देखा गया।
यह भी पढ़ें- Mia Khalifa के साथ शूट करते हुए हादसा, बैलेंस बिगड़ा, झूला पलटा और सिर के बल गिरीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines