हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Nitin Chauhaan ने क्या सच में किया सुसाइड? पुलिस ने किया चौंकाने वाला दावा

Nitin Chauhaan: मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान अब इस दुनिया में नहीं हैं। नितिन चौहान ने सुसाइड कर मौत को लगे लगा लिया। नितिन ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला खत्म की है।

विज्ञापन
Nitin Chauhaan

Nitin Chauhaan: बीते दिन मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान के निधन की खबर ने हर किसी को चौंका दिया। परिवार से लेकर फैंस तक कोई भरोसा नहीं कर पा रहा कि नितिन अब इस दुनिया में नहीं रहे। नितिन चौहान को लेकर दावा किया गया कि उन्होंने सुसाइड किया है। मामले में पुलिस ने जांच की और अब इस मामले में हैरान करने वाला बयान दिया है।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे नितिन

पुलिस ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा है कि नितिन डिप्रेशन में थे और इसकी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया। दरअसल, इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि नितिन कई सालों से डिप्रेशन से परेशान थे और इसकी दवा भी ले रहे थे। नितिन को टीवी या फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही जगह काम नहीं मिल पा रहा था और इसकी वजह से वो उदास रहते थे।

वाइफ घर पर नहीं थी मौजूद

पुलिस ने आगे बताया कि इलाज और दवा लेने के बाद भी नितिन डिप्रेशन से नहीं निकल पा रहे थे और अब आकर उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा और सुसाइड कर अपनी जान दे दी। नितिन ने जब ये सब किया, तो उस वक्त उनकी वाइफ घर पर नहीं थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी एक्टर ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी दो।

सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे नितिन

इसके अलावा अगर नितिन की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं थे। जी हां, साल 2023 में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था और इसके बाद साल 2024 सितंबर में नितिन ने पोस्ट डाला। नितिन ने सितंबर में जो पोस्ट शेयर किया, उससे भी कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि वो परेशान तो थे।

सितंबर में दो पोस्ट

नितिन ने अपने इस पोस्ट में आंखें बंद कर एक फोटो शेयर की थी, जिसकी बैकग्राउंड में वाइसओवर में वो कह रहे थे कि पहले मुझे लगता था कि मुझे ये अपना माइनस पॉइंट लगता था कि मैं लोगों से घुल-मिल नहीं सकता, लेकिन अब मुझे ये मेरा प्लस पॉइंट लगता है। लोगों का कहना है कि नितिन पहले से ही कुछ कहना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी किसी से कुछ नहीं कहा।

सदमे में परिवार

नितिन चौहान के निधन से इंडस्ट्री के कई लोग भी बहुत परेशान है। साथ ही एक्टर का परिवार सदमे में है। नितिन चौहान को लेकर किसी ने नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेंगे, लेकिन उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें- 150 करोड़ कमाकर भी इन 5 फिल्मों से पीछे हैं Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें