हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Niti Taylor ने क्यों हटाया पति का सरनेम? तलाक या कुछ और है वजह?

Niti Taylor Divorce Rumours Truth: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। पति का सरनेम हटाकर तलाक को लेकर सुर्खियों में छाईं एक्ट्रेस को लेकर एक नई डिटेल सामने आई है। उन्होंने ऐसा क्यों किया अब उसका कारण सामने आ गया है। एक्ट्रेस की शादी नहीं टूट रही बल्कि इसका कारण कुछ और ही है।

विज्ञापन
Niti Taylor Divorce Rumours Truth

Niti Taylor Divorce Rumours Truth: एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) की शादी खतरे में है ऐसा कहा जा रहा है। ‘कैसी ये यारियां’ (Kaisi Yeh Yaariaan) और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस शादीशुदा जिंदगी में समस्याओं की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने पति का सरनेम सोशल मीडिया से ड्राप कर दिया है और अपने इंस्टाग्राम यूजर नेम में बदलाव कर दिया है। उनके इसी कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर तलाक की खबरें फैल गईं।

नीति टेलर पति को देने वाली हैं तलाक?

इसके बाद सुनने में आया कि एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने पति परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। जब हमने भी उनकी इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग लिस्ट चेक की तो उसमें परीक्षित बावा का नाम कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में लोगों का शक और भी गहरा हो गया कि नीति टेलर और परीक्षित बावा की 4 साल पुरानी शादी टूट सकती है। इसके अलावा नीति ने शादी की फोटोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दीं, ऐसी भी अफवाहें उड़ीं। लेकिन अब इन सब रूमर्स का सच सामने आ गया है।

क्यों हटाया पति का सरनेम?

असल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से पति परीक्षित बावा का सरनेम क्यों हटाया है इसका ठोस कारण सामने आ गया है। ये कारण इतना दमदार है कि आपको भी यकीन हो जाएगा कि नीति टेलर तलाक नहीं ले रही हैं। बता दें, अभी तक एक्स्ट्रेस ने तो इन रूमर्स पर चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन उन्हें लेकर कुछ ताजा खबरें सामने आई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने सोच-समझकर अपने पति का सरनेम सोशल मीडिया से हटा दिया है और इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने ज्योतिषीय कारण से ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix पर इन 5 इंडियन थ्रिलर वेब सीरीज को देखा? मिस कर दिया तो बर्बाद हो जाएगा सब्सक्रिप्शन का पैसा

चौंका देने वाला है सच

कहा जा रहा है कि नीति टेलर एस्ट्रोलॉजी में बेहद विश्वास रखती हैं और इसी वजह से उन्होंने सरनेम को हटाने का फैसला लिया है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि पति को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की खबरों में भी सच्चाई नहीं है। हालांकि, अभी भी एक्ट्रेस ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola