‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इस शो के शुरू होने से पहले ही इसे लेकर बज इसलिए बना हुआ है क्योंकि रोज कई बड़े सेलिब्रिटीज के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं। मेकर्स छांट-छांटकर उन सेलेब्स को ढूंढ रहे हैं, जिनके शो पर आने से ऑडियंस टीवी से चिपक जाए। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम बड़े चेहरों को इस शो का ऑफर दिया जा रहा है।
नीति टेलर को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए किया गया अप्रोच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस को इस शो के लिए अप्रोच किया है जिसे आपने सिर्फ रोमांस करते हुए देखा होगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी सभी अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया पेज पर जानकारी सामने आई है कि एक्ट्रेस नीति टेलर को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि नीति टेलर और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है।
‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए एक्साइटेड हैं नीति टेलर
अगर सब सही रहा तो हो सकता है कि नीति टेलर इस शो को करने के लिए राजी भी हो जाएं। सोर्स का कहना है कि नीति टेलर ये शो करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं। हालांकि, वो अभी तक इस शो के लिए कन्फर्म नहीं हुई हैं। उन्होंने फिलहाल शो साइन नहीं किया है। उनके और शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बीच एक रुकावट दिखाई दे रही है। अब वो रुकावट क्या है? वो भी रिवील हो गया है।
यह भी पढ़ें: हीरो से ज्यादा सुन्दर होने की वजह से प्रोजेक्ट से निकाले गए करण वाही, काम न मिलने पर छलका दर्द
शो साइन करने में क्या आ सकती है रुकावट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीति टेलर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस सभी को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं। अगर उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स और इस शो की डेट में क्लैश नहीं हुआ, तो नीति टेलर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकती हैं। इससे पहले वो डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में भी नजर आ चुकी हैं। उनके पॉपुलर शोज की लिस्ट में ‘कैसी ये यारियां’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘लाल इश्क’ मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines