'लापता लेडीज' फेम Nitanshi Goel कौन? जो छोटी उम्र में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए हुईं नॉमिनेट

Youngest Bollywood star to get Best Actress nomination:’लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने 16 साल की उम्र में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट होकर रिकॉर्ड बना दिया है। नितांशी गोयल ने दीपिका, प्रियंका, कंगना जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Nitanshi Goel becomes Youngest Bollywood star to get Best Actress nomination

Nitanshi Goel becomes Youngest Bollywood star to get Best Actress nomination

Nitanshi Goel becomes Youngest Bollywood star to get Best Actress nomination: किरण राव,आमिर खान और ज्योती देशपांडे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कमाल कर दिया था। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस नितांशी गोयल को हर कोई जान गया था।

महिला सशक्तीकरण के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। वहीं फिल्म में ‘फूल कुमारी’ की मुख्य भूमिका निभाने वालीं नितांशी गोयल की एक्टिंग ने तो कई लोगों की आंखें नम कर दीं थी।

बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुईं नितांशी

अब नितांशी गोयल को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में नितांशी को नॉमिनेट किया गया है और वो इसी के साथ ही सिर्फ 16 साल की उम्र में ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। नितांशी ने ऐसा करके बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इन एक्ट्रेसेस ने भी किया था ऐसा कारनामा

नितांशी से पहले 16 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को भी 1973 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। डिंपल के अलावा सायरा बानू भी 17 साल की उम्र में फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई थीं। वहीं जया प्रदा, पूनम ढिल्लों, रीना रॉय जैसी शानदार एक्ट्रेसेस भी काफी यंग उम्र में ऐसा करने में कामयाब रही हैं।

कौन हैं नितांशी गोयल?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जन्मी नितांशी ने साल 2015 में ‘मिस पैंटालून जूनियर फैशन आइकन’ का खिताब जीता था। नितांशी ने इसके अलावा कई फैशन शोज में हिस्सा लिया। अब तक वो ‘बीबा’, ‘ईस्ट एसेंस’ जैसे कई ब्रांड्स के ऐड में भी दिखाई दे चुकी हैं। नितांशी बचपन से ही ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम भी रख दिया था। नितांशी ने टीवी में भी काफी किया है।

उन्होंने ‘नागार्जुन: एक योद्धा’, ‘कर्मफल दाता शनि’, ‘इश्कबाज’, ‘डायन’, ‘पेशवा बाजीराव’ जैसे टीवी शोज में अपने लाजवाब अभिनय का प्रदर्शन किया। इतनी छोटी सी उम्र में ही नितांशी ने कई फिल्में भी कर ली हैं। ‘लापता लेडीज’ से पहले उनकी फिल्मों की बात करें तो ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘इंदु सरकार’, ‘हुड़दंग’ जैसी फिल्मों में फैंस ने उन्हें देखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ