हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

50वें बर्थडे पर Nita Ambani ने पानी की तरह बहाया पैसा, इतने करोड़ में हुई देश की सबसे महंगी पार्टी

Nita Ambani Lavish Birthday Party: अपने बर्थडे की पार्टी में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया।

विज्ञापन
Nita Ambani ने खर्च किए इतने करोड़। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Nita Ambani Lavish Birthday Party: नीता अंबानी मशहूर बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी है। अंबानी परिवार अपने लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। अंबानी फैमिली में अगर छोटा-सा भी कोई फंक्शन या पार्टी है, तो वो बहुत ही ग्रैंड होता है।

बात अगर नीता अंबानी के जन्मदिन की करें तो नीता अंबानी बेहद ग्रैंड तरीके से अपने जन्मदिन को मनाती है। अपने बर्थडे के लिए मुकेश अंबानी की पत्नी ने पानी की तरह पैसा बहाया और देश की सबसे महंगी पार्टी का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें- Nita-Mukesh Ambani समेत वो हस्तियां, जो Aamir Khan की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचीं

इतने करोड़ किए खर्च

दरअसल, नीता अंबानी ने अपने 50वें जन्मदिन को बेहद ग्रैंड तरीके से मनाया। ये पार्टी देश की सबसे महंगी पार्टी में शुमार है। साल 2013 में नीता अंबानी ने अपने 50वें बर्थडे पर 30 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 220 करोड़ रुपये के बजट की पार्टी का आयोजन किया था, जो देश की सबसे महंगी पार्टी है। बता दें कि नीता अंबानी ने अपना 50वां जन्मदिन जोधपुर के उमैद भवन में सेलिब्रेट किया था।

बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

रिपोर्ट्स की मानें तो नीता अंबानी के जन्मदिन की पार्टी में बड़ी हस्तियों में शिरकत की थी, जो चार्टर्ड प्लेन से आए थे। इस पार्टी में बिजनेसमैन मित्तलस और बिरलाज आए थे। साथ ही बी-टाउन के सितारों ने भी पार्टी में चार चांद लगाए। खेल जगत के सितारें भी इस पार्टी की शोभा बढ़ाने आए थे। नीता अंबानी की पार्टी में कई हस्तियों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी।

बेहद Lavish थी पार्टी

इस पार्टी में हर एक चीज बहुत लेविस थी। पार्टी की शोभा बढ़ाने के लिए थाईलैंड से फूल आए थे। साथ ही लाइटिंग के लिए भी सिंगापुर से एक टीम आई थी, जिसने पार्टी की शोभा बढ़ाई थी। नीता अंबानी के 50वें बर्थडे की पार्टी में उनकी बेटी ईशा अंबानी, एआर रहमान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शानदार परफॉमेंस दी थी। आज भी इस पार्टी की खूब चर्चा होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें