Nishant Dahiya Talk About Mrs: ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज’ (Mrs) को काफी तारीफ मिल रही है। इस फिल्म में ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) मुख्य किरदार में नजर आई हैं, जबकि उनके अपोजिट निशांत दहिया नजर आए हैं। एक इंटरव्यू में निशांत ने खुलासा किया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। उनके पास जब ‘मिसेज’ फिल्म की स्क्रिप्ट आई थी, तब उन्होंने इसे करने से साफ मना कर दिया था। निशांत दहिया ने फिल्म को मना करने का कारण बताते हुए कहा है कि वह फिल्म में निभाए गए अपने किरदार को लेकर संकोचित थे। उन्हें लगता था कि वह इसे नहीं निभा पाएंगे।
इस किरदार को पसंद नहीं करते थे निशांत
बता दें कि सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ मलयालम फिल्म ‘श्रीमती’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें एक ऐसी महिला की जर्नी दिखाई गई है जो शादी के बाद अपने सपने छोड़कर सिर्फ रसोई तक ही सीमित रह जाती है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर निशांत दहिया ने अब फिल्म में अपने निभाए किरदार पर बात की है। जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैंने मिसेज करने से मना कर दिया था। मैंने इस फिल्म का मलयालम संस्करण देखा है। मुझे फिल्म में उस पुरुष का किरदार पसंद नहीं आया था। मैं सच में उससे दिल से नफरत करना था।’
यह भी पढ़ें: क्या Vijay Verma से ब्रेकअप का पहले ही हिंट दे चुकी थीं Tamannah? वायरल पोस्ट से मिला हिंट
फिल्म के लिए नहीं दिया था ऑडिशन
निशांत दहिया ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता था कि मैं दिबाकर का किरदार निभा सकूंगा। मुझे इसके बारे में सोचने के लिए कहा गया। मुकेश छाबड़ा ने मुझे फोन किया और मैंने इस किरदार को एक चैलेंज के रूप में लिया। मुझे फील हुआ कि मैं इस किरदार को अच्छा कर सकता हूं।’ बातचीत के दौरान निशांत ने बताया कि उन्होंने फिल्म ‘मिसेज’ के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। उन्होंने कहा, ‘मेरी कुछ फिल्में देखी गई थीं जिनके आधार पर मेरा नाम मुकेश छाबड़ा को दिया गया था। मुझे ये फिल्म मेरे काम के आधार पर मिली थी।’
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
सान्या मल्होत्रा के साथ ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड को लेकर निशांत दहिया ने कहा कि उनके लिए को-एक्टर के साथ काम करना बेस्ट एक्सपीरियंस में से एक था। एक्टर ने कहा, ‘मैं नुसरत भरूचा के साथ जब अकेली की शूटिंग के लिए उज्बेकिस्तान गया था, उस वक्त मैं और सान्या वीडियो कॉल के जरिए फिल्म की तैयारी किया करते थे।’ गौरतलब है कि निशांत दहिया फिल्म ‘केदारनाथ’, ‘गोल्ड’ और ’83’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 mins agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 hr agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
13 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
14 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
18 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
19 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines