Kalki के विलेन की एक्ट्रेस हुईं गायब, काम नहीं मिला तो बनीं 'वेश्या', एड्स से मौत

Nisha Noor: साउथ सिनेमा की ‘बदनामी’ इस वक्त हर किसी को हैरान कर रही है। इंडस्ट्री में हो रहे ‘काले-धंधे’ ने फिल्म जगत की पोल खोलकर रख दी है। एक समय ऐसा भी था जब एक एक्ट्रेस इस गंदगी के दलदल में फंस गई और जिंदगी भर इससे निकल नहीं पाई।

Nisha Noor

Nisha Noor

Nisha Noor: साउथ सिनेमा इस वक्त खूब ‘बदनामी’ झेल रहा है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इंडस्ट्री के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि अबसे पहले कभी इंडस्ट्री में ऐसा कुछ नहीं हुआ। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी साउथ एक्ट्रेस के बारे में बताने वाली हैं, जो इस गंदगी के दलदल में फंस गई और बन गई साउथ सिनेमा की एक और बदनाम कहानी?

विज्ञापन

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस थीं निशा नूर

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की बेहद मशहूर एक्ट्रेस निशा नूर थीं। निशा नूर साउथ का एक बड़ा नाम थीं। 80 के दशक में निशा तमिल, कन्नड, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में नजर आई थीं। रजनीकांत से लेकर कमल हासन, बालाचंद्रन, विशु और चंद्रशेखर जैसे स्टार्स संग काम करने वाली निशा इंडस्ट्री की गंदगी में ऐसी फंसी की कभी बाहर ही नहीं निकल पाई।

विज्ञापन
Nisha Noor

Nisha Noor

12 साल तक रहीं गुमनाम

साल 1995 का समय ऐसा आया कि निशा को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना ही बंद हो गया। तब एक प्रोड्यूसर ने निशा को ‘देह व्यापार’ शुरू करने की सलाह दी और ना जाने निशा ने भी क्या सोचा, वो इस गंदगी में कूद गई। धीरे-धीरे निशा इंडस्ट्री से ही गायब हो गई और 12 साल कर गुमनामी की जिंदगी जीती रहीं। इन 12 सालों में ना तो फिल्म इंडस्ट्री में किसी को निशा के बारे में बात करते देखा गया और ना ही उनके घरवालों को उनके बारे में कुछ पता था।

विज्ञापन

शरीर पर चीटियां और कीड़े चल रहे थे

12 साल बाद फिर एक ऐसा दिन आया जब निशा नूर की बॉडी एक दरगाह के बाहर मिली। कहा जाता है कि रफीक नाम का एक शख्स निशा की बॉडी को वहां छोड़कर गया था और उस वक्त निशा की बॉडी एक कंकाल बन चुकी थी। निशा की हालत उस वक्त इतनी खराब थी कि उनके शरीर पर चीटियां और कीड़े तक चल रहे थे। जब निशा को इतनी बुरी हालत में दरगाह के बाहर देखा गया, तो तमिल एनजीओ मुस्लिम मुनेट्टा कड़गम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद निशा को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने खुलासा किया कि निशा को एड्स है।

Nisha Noor

Nisha Noor

विज्ञापन

फैमिली में से किसी ने नहीं ली बॉडी

साल 2007 में बिस्तर पर पड़े-पड़े एक्ट्रेस ने दम तोड़ दिया था। निशा के निधन के बाद उनके परिवार को बताया गया कि उनकी मौत हो गई है, लेकिन एक्ट्रेस के परिवार से कोई भी उनकी बॉडी लेने नहीं आया। निशा की जिंदगी के आखिरी दिन इतने बुरे होंगे ये तो उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा। जब निशा के परिवार से कोई भी उनकी बॉडी लेने नहीं आया, तो एनजीओ ने ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ