अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर बीते दिन यानी 3 मई को पंचतत्व में विलीन हो गईं। निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। दुख की घड़ी में सभी बी-टाउन सेलेब्स कपूर परिवार के साथ खड़े नजर आए। निर्मल कपूर के निधन से कपूर फैमिली मायूस नजर आ रही है। इस बीच अब निर्मल कपूर की प्रेयर मीट को लेकर अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि कब होगी उनकी प्रार्थना सभा?
बोनी कपूर ने दी जानकारी
दरअसल, बोनी कपूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा है प्रेयर मीट। पोस्ट में जानकारी देते हुए एक प्रेयर मीट कॉर्ड शेयर किया गया है। इसके अलावा इस कॉर्ड में निर्मल कपूर की एक तस्वीर लगी है, जिसके बाद लिखा है कि लविंग मेमोरी ऑफ निर्मल सुरिंदर कपूर।
कब और कहां होगी प्रेयर मीट?
बता दें कि निर्मल कपूर की प्रेयर मीट 5 मई 2025 को होगी। बोनी कपूर ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है कि प्रेयर मीट: निर्मल सुरिंदर कपूर (27 सितंबर 1934 – 2 मई 2025) ये प्रार्थना सभा 5:00-6:00pm को JW Marriot, Juhu में होगी) उनके सुंदर जीवन को याद करने के लिए हमारी प्रार्थना में शामिल हों। गौरतलब है कि निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया था, अब उनकी याद में 5 मई को प्रार्थना सभा रखी गई है।
एक साथ रहेगा कपूर परिवार
वहीं, इस दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आएगा। जी हां, निर्मल कपूर की प्रेयर मीट में अनील कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, संदीप, हर्षवर्धन, रिया, आशिता, संजय, जाह्नवी, करण, रीना, अंतरा, सोनम, मोहित, आयरा, सुनीता, वायु, अंशुला, खुशी, महीप, आनंद, अर्जुन, युवान, शनाया, अक्षय, थिया और जहान के अलावा और भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- MET Gala 2025: कब और कहां होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट? जिसमें कियारा-दिलजीत भी दिखाएंगे जलवा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines