हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nirmal Kapoor के निधन पर बी-टाउन में पसरा मातम, रातभर कपूर्स के घर लगा सेलेब्स का तांता

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां का बीते दिन निधन हो गया था। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक री लहर दौड़ गई। आज निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Nirmal Kapoor

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। जी हां, बीते दिन निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर का निधन हो गया। अर्जुन कपूर की दादी ने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। इस खबर से बी-टाउन में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई दुख की इस घड़ी में कपूर खानदान के साथ खड़ा नजर आया। रात-भर बॉलीवुड सेलेब्स शोकाकुल परिवार के घर आते-जाते नजर आए।

सोनम कपूर पहुंचीं दादी के घर

बीती देर रात अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी दादी निर्मल कपूर के घर पहुंचीं। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का कल शाम मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। अभिनेत्री रवीना टंडन और राशा थडानी भी अल-सुबह निर्मल कपूर के घर से निकलती हुई नजर आईं। इसके अलावा दिग्गज फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी भी देर रात निर्मल कपूर के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।

घर पहुंचा निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर

बता दें कि बीती देर रात निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा है। देर रात उनके पार्थिव शरीर को लेकर एंबुलेंस उनके घर पहुंची। इस दौरान अनिल कपूर भी एंबुलेंस में नजर आए। अभिनेता जैकी श्रॉफ भी बीती रात निर्मल कपूर के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

विज्ञापन

आज होगा अंतिम संस्कार

आज यानी 3 मई को निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शनिवार को मुंबई के पवन हंस शवदाहगृह में सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। निर्मल कपूर के निधन से पूरे कपूर परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। इंटरनेट पर कपूर फैमिली के जितने भी वीडियो आए, उनमें कपूर फैमिली का हाल देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ‘उस चीज की…’, Virat Kohli ने अवनीत कौर मामले पर दी सफाई, तो सपोर्ट में Lakshay Chaudhary

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola