हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anil Kapoor की मां पंचतत्व में विलीन, Nirmal Kapoor की अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड

निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। बीते दिन यानी 2 मई को अनिल कपूर की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निर्मल कपूर के निधन के बाद पूरी कपूर फैमिली में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Nirmal Kapoor

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आज 3 मई को निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान के वीडियोज भी सामने आए हैं। निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार बेहद मायूस नजर आ रहा है। हर कोई निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहा है।

अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड आया था, जिसमें पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर, सोनम कपूर, शनाया कपूर, अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, शिखर पहाड़िया, सुनीता कपूर, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर सहित तमाम स्टार्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सेलेब्ल के वीडियोज भी सामने आए हैं।

2 मई को हुआ निधन

गौरतलब है कि बीते दिन यानी 2 मई को अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने अपनी आखिरी सांस ली। कल शाम मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। इस हॉस्पिटल में निर्मल का इलाज चल रहा था और वो बीते एक हफ्ते से इस अस्पताल में एडमिट थीं। हालांकि, अब निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

बीमार चल रही थीं निर्मल कपूर

बता दें कि बीते कुछ महीनों से निर्मल कपूर बीमार चल रही थीं और उम्र संबंधी बीमारी की वजह से ही उनका निधन हो गया। निर्मल कपूर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा कपूर परिवार मायूस हो गया। निर्मल कपूर के जाने से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है और हर कोई उनके निधन से बेहद दुखी है।

यह भी पढ़ें- Nirmal Kapoor के निधन पर बी-टाउन में पसरा मातम, रातभर कपूर्स के घर लगा सेलेब्स का तांता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola