---विज्ञापन---

Janhvi kapoor की दादी के निधन से नहीं थमे Ananya Panday के आंसू, रोते हुए वीडियो वायरल

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की दादी निर्मल कपूर का दुखद निधन हो गया है। इस दौरान उनकी अनन्या पांडे अपनी खास दोस्त के दुख में शामिल हुईं। खुद अनन्या भी काफी इमोशनल होती हुई नजर आईं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का बीती शाम शुक्रवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी मां के निधन की खबर सुनते ही बोनी कपूर उनके घर पहुंचे। वहीं जाह्नवी कपूर भी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची। इस दुखद मौके पर जाह्नवी की खास दोस्त अनन्या पांडे भी पहुंची। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। रोते हुए अनन्या का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुआ निधन

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्मलन कपूर का निधन शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुआ है। अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि निर्मल का आज शाम 5.25 बजे अस्पताल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। इस दुखद खबर के आने के तुरंत बाद बोनी अपनी मां के घर पहुंचे। उनके अलावा पूरी कपूर फैमिली और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अन्य सेलिब्रिटी भी निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।

---विज्ञापन---

अनन्या पांडे दिखीं बेहद इमोशनल

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए सुहाना खान, वेदांग रैना, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और रवीना टंडन समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे। वहीं सोनम कपूर भी अपनी दादी के निधन की खबर सुनकर तुरंत मुंबई आईं। इस दौरान सेलिब्रिटी के वीडियो सामने आए हैं। वहीं जिस वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह अनन्या पांडे का है। एक्ट्रेस इस दौरान बेहद उदास दिखीं। उनकी आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे।

---विज्ञापन---

आंखों से नहीं थमे आंसू

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे ने सफेद रंग का एथनिक सूट पहन रखा है। वीडियो में वह लगातार अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए नजर आ रही हैं। उनके अलावा शनाया कपूर भी अपनी दादी के जाने से काफी दुखी नजर आईं। बता दें कि अनन्या और शनाया कपूर जाह्नवी कपूर की खास दोस्त हैं।

First published on: May 03, 2025 09:06 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola