Nirahua Talk About Bhojpuri industry Vulgarity: भोजपुरी फिल्मों को अश्लीलता के लिए जाना जाता है। ऐसा नहीं है कि सभी फिल्में ऐसी ही होती है, लेकिन अधिकतर तो ऐसी ही होती हैं, जिसकी वजह से अच्छी फिल्में भी वैसे ही उसी में शामिल हो जाती हैं जैसे गेहूं के साथ घुन पिस जाता है। वहीं सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पहले से शादीशुदा एक्टर का नाम अक्सर किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है। वहीं इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ उनके अफेयर के चर्चे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में निरहुआ ने भोजपुरी फिल्मों को अश्लील कहने पर सफाई दी और बताया कि वहां ये वाला कॉन्सेप्ट कहां से आया।
भोजपुरी को बदनाम करने की है साजिश
रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में निरहुआ आए थे। इस दौरान उनसे कई सारे सवाल पूछे गए जिनका एक्टर ने बड़ी ही बेबाकी से उत्तर दिया। उनसे भोजपुरी इंडस्ट्री और उनकी फिल्मों में अश्लीलता फैलाने के बारे में पूछा गया। पूछा कि भोजपुरी को 25 करोड़ लोग देखते हैं लेकिन आपकी फिल्मों में किया दिखता है, सइयां, चोली, खटिया, ब्लाउज। इस पर निरहुआ ने कहा कि इस मंच पर मैं बताता हूं कि ये बहुत बड़ी साजिश है भोजपुरी को बदनाम करने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें: Mia Khalifa के जैसी दिखने वाली लड़की कौन? जिसे देखते ही खुली रह गई आंखें
बड़े बजट की फिल्मों को टक्कर देती हैं भोजपुरी फिल्में
निरहुआ ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सभी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्में बनती हैं 1 करोड़ में। बाकी फिल्में बनती हैं 50 करोड़ और 100 करोड़ या उससे ज्यादा में। ऐसे में जब थिएटर पर बोला जाता है कि हमारी फिल्म लगाओ तो वो बोलते हैं कि नहीं निरहुआ की फिल्म लगी है हम नहीं लगाएंगे। ऐसे में उन्हें लगता है कि वो कौन सी फिल्म है निरहुआ की जिसकी वजह से बड़े सुपरस्टार की फिल्म नहीं लगी। ऐसे में कहीं न कहीं हमारी कम बजट की फिल्में भी बाकी बड़े बजट की फिल्मों को टक्कर देती हैं।
भोजपुरी ने अश्लीलता कहां से सीखी
निरहुआ ने डंके की चोट पर कहा कि हमारी फिल्मों ने अश्लीलता हिंदी फिल्मों से ही सीखी है। एक्टर ने ‘चोली के पीछे क्या है’ से लेकर ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ जैसे गानों के उदाहरण दिए और बताया कि हिंदी सिनेमा तो भोजपुरी से बहुत पुराना है तो वहीं से हमने ये सीखा है। जब उनसे पूछा गया कि आपके गानों में होता है ‘पिया की मुठभेड़ रात 12 बजे’ जैसे गानों के बारे में पूछा तो निरहुआ ने फिर से बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सुबह से लेकर शाम तक, रात से लेकर सुबह तक’ जैसे गानों का उदाहरण दे ये साबित करने की कोशिश की कि भोजपुरी से भी ज्यादा अश्लील हिंदी सिनेमा है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey के बाद ये एक्टर बने पिता, शादी के एक साल बाद ही बेटे का हुआ जन्म
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
46 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines