Nimrit Kaur Ahluwalia Trolled: टीवी की ‘छोटी सरदारनी’ यानी निम्रत कौर आहलूवालिया ने ‘बिग बॉस 16’ में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब्दु रोजिक के साथ उनकी खट्टी-मीठी दोस्ती फैंस ने खूब एन्जॉय की। अब एक्ट्रेस एक और रियलिटी शो के लिए कमर कस चुकी हैं। इस बार निम्रत खतरों से खेलते हुए दिखाई देंगी। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आने के लिए निम्रत ने काफी मेहनत की है। तभी तो उनका लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। आलम ये है कि निम्रत के के ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद अब यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
लुक देख फैंस को नहीं हुआ यकीन
आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर शनिवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस कॉन्फ्रेंस में पार्टिसिपेट करने वाले सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। निम्रत कौर आहलूवालिया भी इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान उनका बदला हुआ लुक देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि क्या ये वाकई में टीवी की ‘छोटी सरदारनी’ हैं?
यह भी पढ़ें: Chandu Champion की कहानी सुन क्यों सदमे में चले गए थे Kartik Aaryan? बोले- मुझे यकीन नहीं हुआ…
सोशल मीडिया पर निम्रत कौर आहलूवालिया का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने पिंक शॉर्ट स्कर्ट और फ्रंट कट टॉप पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है और साथ में हाई हील्स कैरी की है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
यूजर्स भी एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल
एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये पहले अच्छी दिखती थी। अब लगता है कमजोरी आ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले ही ठीक थी, अब तो मरीज लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘सर्जरी इन दिनों ट्रेंड में है।’ इस तरह यूजर्स निम्रत कौर को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी वीडियो पर हार्ट इमोजी ड्रॉप किए हैं।
छोटी सरदारनी से मिली थी पहचान
गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए निम्रत कौर आहलूवालिया का नाम पिछले काफी समय से आ रहा था। अब मेकर्स ने उनके चेहरे से पर्दा हटाकर सस्पेंस को खत्म कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निम्रत खतरों के खिलाड़ी में क्या कमाल दिखा पाती हैं? निम्रत कौर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें असली पहचान ‘छोटी सरदारनी’ से मिली थी। ‘बिग बॉस 16’ के बाद से एक्ट्रेस छोटे पर्दे से दूर हो गई थीं। अब वो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines