टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। ‘बिग बॉस’ के घर में जब निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री हुई थी, तब एक्ट्रेस ने सलमान खान के सामने स्टेज पर खुलासा किया था कि वो वकील हैं। निमृत ने वकालत की पढ़ाई की है। अब एक्ट्रेस ने उन दिनों का एक ऐसा किस्सा रिवील किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। निमृत कौर अहलूवालिया ने बताया कि उनके साथ उस जगह मोलेस्टेशन हुई थी, जिसे सबसे सुरक्षित जगह समझा जाता है।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुआ यौन उत्पीड़न
निमृत कौर अहलूवालिया ने एक इंटरव्यू के दौरान उस भयानक किस्से को याद किया, जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट के अंदर छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। ‘छोटी सरदारनी’ फेम एक्ट्रेस ने बताया कि ये घटना तब हुई थी, जब सुप्रीम कोर्ट में एक सीनियर वकील की सुनवाई हो रही थी। इस सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस का यौन उत्पीड़न किया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस कॉलेज के थर्ड ईयर में थीं और एक हाई प्रोफाइल केस देखने के लिए कोर्ट गई थीं।
एक झटके में ट्रॉमा में बदली एक्साइटमेंट
निमृत कौर अहलूवालिया ने याद करते हुए बताया कि जज वहां मौजूद थे और कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। एक्ट्रेस अकेली नहीं थी, जिनके साथ उस आदमी ने छेड़छाड़ की थी। एक्ट्रेस अपने एक दोस्त के दोस्त की मदद से अदालत में आई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी एक्साइटमेंट एक झटके में जिंदगी भर के ट्रॉमा में बदल जाएगी। निमृत ने खुलासा किया कि उन्हें ऐसा लगा कि किसी का हाथ उनके प्राइवेट पार्ट पर है। फिर उन्हें लगा शायद वो ओवरथिंकिंग कर रही हैं, वैसे भी उस जगह काफी भीड़ थी।
मोलेस्टेशन के बाद रोने लगी थीं निमृत
हालांकि, जब निमृत कौर अहलूवालिया ने पीछे देखा, एक आदमी उन्हीं की ओर देख रहा था। एक्ट्रेस के देखने के बाद भी वो उन्हें गलत तरह से छूता रहा। निमृत इसके बाद दूसरी जगह चली गईं। फिर वो आदमी एक्ट्रेस के पीछे आया और उसने निमृत का हाथ छुआ, फिर प्राइवेट पार्ट को टच किया। इसके बाद निमृत कौर अहलूवालिया शॉक्ड रह गई थीं। मोलेस्टेशन के कारण एक्ट्रेस के आंसू निकल आए। तब उनके पास खड़ी एक सीनियर फीमेल लॉयर ने निमृत को उस हालत में देखा तो उनसे पूछा सब ठीक है? ऐसे में एक्ट्रेस ने उस आदमी की तरफ इशारा किया, तो वकील ने बताया कि उन्हें भी इस आदमी ने छेड़ा है।
यह भी पढ़ें: ‘क्या चुपचाप मिट जाएगी Virat Kohli की लिगेसी?’, Angad Bedi ने BCCI से की खास अपील
महिला वकील ने लिया था बड़ा एक्शन
ऐसे में महिला वकील ने निमृत को वहां से निकाला और उस आदमी को थप्पड़ जड़ दिया। वकील ने फिर इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बुला लिया। कोर्ट में हंगामा हो गया था। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि वो उस आदमी पर आरोप लगाना चाहती थीं। बाद में उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि उन्हें लिखित में माफी मिले और वो इंसान को ये एक्सेप्ट करे कि उसने उनके साथ क्या किया है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines