'मुझे भरोसा दिलाया गया कि इसे ऑन एयर नहीं किया जाएगा', Nimrit Kaur Ahluwalia ने Bigg Boss के मेकर्स पर लगाया एलिगेशन!
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
Nimrit Kaur Ahluwalia On Bigg Boss 16 Makers: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। ‘छोटी सरदारनी’ (Choti Sardarni) फेम एक्ट्रेस निमृत को आखिरी बार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में देखा गया था। ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss) में एक्ट्रेस ने हिस्सा लिया था। इस शो में उनकी पर्सनालिटी उभरकर सामने आई थी। किसी ने उन्हें पसंद किया तो कोई उन्हें ट्रोल करता नजर आया। मगर अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस पर बड़ा बयान दिया है। अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए उन्होंने इस शो पर निराशा जताई है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Dunki भारत से पहले ही हो जाएगी विदेशों में रिलीज? आखिर क्या है मेकर्स का पूरा प्लान
दरअसल, इस शो में ही रिवील हुआ था कि निमृत कौर अहलूवालिया मेंटल हेल्थ इश्यूज से गुजर रही हैं। उन्होंने इस शो में कई बार अपनी एंग्जायटी और डिप्रेशन पर बात की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रोब्लेम्स को नेशनल टेलीविजन पर टेलिकास्ट कर दिया जाएगा। एक्ट्रेस ने अब अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘छोटी सरदारनी छोड़ने के 3 महीने बाद रियलिटी शो के लिए बातचीत शुरू हुई। और इसका मेरी हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा।’
एक्ट्रेस बोलीं, ‘जैसे ही शो खत्म हुआ मैं बहुत क्लियर थी कि मैं ब्रेक लेना चाहती थी और ऐसा कुछ नहीं करना चाहती थी जिसमें मेरा बहुत ज्यादा टाइम इन्वेस्ट हो। इसलिए मैंने ट्रेवल करने, आराम करने और खुद पर ज्यादा सख्ती न करने का फैसला किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शो में शामिल होने से पहले ही मुझे बताया गया था कि अगर ऐसा समय आता है जब चीजें खराब होती हैं और मुझे साइकेट्रिस्ट से बात करने की जरूरत महसूस होती है तो टीम इसकी अरेंजमेंट करेगी। कम से कम मुझे तो यही बताया गया था। साथ ही मुझे ये भरोसा दिलाया गया कि इसे ऑन एयर नहीं किया जाएगा। लेकिन क्योंकि मैं घर के अंदर थी तो मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये बाहर लोगों को दिखाया गया है।’
अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे कहा की वो अपनी मेंटल हेल्थ पर शर्मिंदा नहीं हैं। वो इस से उबार चुकी हैं और अब इस पर बात करने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करती। साथ ही इस वजह से उन्हें ट्रोल करने वालों पर भी एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो जानती हैं कि ऐसे लोग हैं जो नेगेटिव बातें करेंगे। ऐसे लोगों के लिए वो सॉरी फील करती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: