Nimrat Kaur Old Interview Goes Viral With Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर पिछले काफी समय से तलाक की अफवाहें जोरों से उड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस जोड़ी के अलग होने को लेकर अटकलें लगा रहा है। इसी बीच एक्टर के अपनी फिल्म ‘दसवीं’ की को-एक्ट्रेस निमरत के साथ अफेयर की अफवाहें भी इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच निमरत कौर का एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
निमरत कौर पर लग रहा आरोप
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। ये वीडियो तब का है जब निमरत अपनी फिल्म ‘दसवीं’ के प्रमोशन में जुटी थीं, जिसमें उनके को-स्टार अभिषेक बच्चन थे। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बारे में कई चर्चाएं चल रही हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी निमरत कौर पर आरोप लग रहे हैं कि वो अभिषेक और ऐश्वर्या की शादीशुदा जिदंगी में दरार डालने का कारण बन रही हैं।
निमरत ने एक्स बॉयफ्रेंड पर की थी बात
फिल्म ‘दसवीं’ के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरनेट में निमरत कौर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का जिक्र किया, लेकिन इस विषय पर वो ज्यादा कुछ नहीं बोलीं।। उन्होंने कहा, ‘मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि वो अब शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अगर मैं कुछ कहूंगी तो वो मुसीबत में पड़ जाएगा।’
इसके आगे निमरत ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बात करते हुए बताया कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छा था, शर्मीला था और उसके बाल बहुत सुंदर थे। इस पर अभिषेक ने मजाक करते हुए पूछा कि क्या वो कभी अपने टीचर को डेट कर चुकी हैं, जिसे निमरत ने हंसते हुए खारिज कर दिया और बताया कि वो उनका सहपाठी था।
निमरत ने ब्रेकअप पर भी की बात
जब निमरत से उनके ब्रेकअप के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इशारा किया कि शायद उन्होंने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘किसने कहा कि मैं अगले स्तर पर नहीं जाना चाहती थी?’ उनके इस जवाब पर अभिषेक ने मजाक में कहा, ‘ओह माय गॉड, ये तो अच्छा जवाब था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss का विनर आज यूपी में चलाता है ढाबा, जा चुका है जेल, विवादों से रहा गहरा नाता
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines