कॉन्सर्ट के बाद Diljit Dosanjh ने Nimrat Kaur से पूछा सवाल, दिल जीत लेगा एक्ट्रेस का जवाब

Nimrat Kaur Attended Diljit Dosanjh Concert: हाल ही में पुणे में हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में निमरत कौर भी पहुंची थीं, जहां उन्होंने खूब डांस किया। अब दिलजीत ने एक्ट्रेस से इसी के बाद एक सवाल पूछा जिसके जवाब में निमरत ने दिल छू लिया है।

Nimrat Kaur

Nimrat Kaur

विज्ञापन

Nimrat Kaur Attended Diljit Dosanjh Concert: बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर इन दिनों सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ लिंकअप रूमर्स के बीच निमरत सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अटैंड करने पहुंची। इस दौरान निमरत ने काफी एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद एक बेहद ही प्यारा पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। अब निमरत और दिलजीत की प्यारी सी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

निमरत ने कॉन्सर्ट को बताया बेहतरीन

निमरत कौर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ के पुणे में हुए लाइव शो का अनुभव शेयर किया। अभिनेत्री ने इसे अपने जीवन का सबसे बेहतरीन कॉन्सर्ट बताया। अपने पोस्ट में निमरत ने एक सेल्फी के साथ-साथ कुछ वीडियोज भी शेयर किए। इसके साथ ही निमरत के पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा। निमरत ने कॉन्सर्ट के फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- होना नी मैं रिकवर…अब तक का सबसे बेहतरीन कॉन्सर्ट।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

निमरत कौर के इस कॉन्सर्ट पर फैंस भर-भर के अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर कई यूजर्स निमरत के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। इसी पोस्ट में अब सिंगर दिलजीत दोसांझ का भी रिएक्शन आ गया है। जी हां दिलजीत ने भी अब निमरत के पोस्ट पर कमेंट किया है। चलिए आपको बताते हैं दिलजीत ने निमरत से क्या सवाल किया है।

दिलजीत ने पूछा निमरत से सवाल 

निमरत कौर के पोस्ट पर दिलजीत ने कमेंट करते हुए उनसे पूछा कि आप आए थे? स्टेज पर आ जाना था आपको। दिलजीत के इस सवाल पर निमरत ने जो जवाब दिया उसे देखने के बाद अब फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिलजीत के सवाल का निमरत ने जवाब दिया- वो स्टेज सिर्फ और सिर्फ आपके लिए था। आपका था। मैं तो खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मुझे आपको लाइव सुनने और देखने का मौका मिला। आपका बहुत बहुत शुक्रिया ब्रिलियंस के लिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nimrat Kaur (@nimratofficial)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ