Nikki Tamboli Friend Death: टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस इस वक्त मातम में डूबी हुई है। उनकी जिंदगी में तूफान आ गया है। उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त को खो दिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस के लिए खुद को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। अपनी बेस्ट फ्रेंड के निधन की बुरी खबर भी एक्ट्रेस ने खुद ही सुनाई थी। उन्होंने एक भावुक नोट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया और वो पढ़कर फैंस की भी आंखें नम हो गईं। किसी करीबी को खोने का दुख क्या होता है वो शायद आप समझ भी जाएं लेकिन ये दुख जब जिंदगी में बार-बार आए तो क्या हाल होता उसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है।
एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड का निधन
एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के साथ ये पहली बार नहीं हुआ जब उन्होंने किसी करीबी को खोया हो। अपनी दोस्त से पहले एक्ट्रेस अपने भाई के निधन का भी दुख सह चुकी हैं। अभी तो निक्की भाई की मौत के दर्द से बाहर भी नहीं आई थीं कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त जिसके साथ वो पूरा दिन बातें करती थीं, अपने दिल का दर्द बांटती थीं, उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मौत के बाद निक्की तंबोली सदमे में हैं।
निक्की तंबोली ने दोस्त की याद में लिखा पोस्ट
सोशल मीडिया पर भावुक हुईं एक्ट्रेस
निक्की ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेस्ट फ्रेंड के निधन का दुख जताया है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर भले ही खूबसूरत है लेकिन एक्ट्रेस के जो जज्बात हैं वो किसी की भी आंखों में आंसू भरने के लिए काफी हैं। एक्ट्रेस की लिखी हुई बातें पढ़ने के बाद फैंस भी उनके दुख में शामिल हो जाएंगे। दरअसल, निक्की ने जो लिखा है अब वो फैंस के दिल को झकझोर रहा है।
यह भी पढ़ें: पट्टी से भी छोटे कपड़े पहन Urfi Javed ने उड़ाया गर्दा, लोगों को क्यों आ गई ‘लालटेन’ की याद?
पोस्ट देख टूटा फैंस का भी दिल
अपनी दोस्त को याद करते हुए निक्की ने कैप्शन मे लिखा, ‘तुम्हारी गैर-मौजूदगी एक ऐसा खालीपन छोड़ गई है जो कभी कोई नहीं भर सकता। तुम्हारी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। रेस्ट इन पीस, मेरी दोस्त।’ अब लगता है निक्की तंबोली दोस्त को खोने के बाद उस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं। इस वक्त एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई हैं और दोस्त को याद कर बार -बार इमोशनल हो रही हैं। ऐसे में फैंस भी एक्ट्रेस को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines