मुंबई: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Bigg Boss 14 Fame Nikki Tamboli) यूं तो अपनी हॉट और सिज्जलिंग अदाओं को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उन्हें पैप्स के साथ हंसते मुस्कुराते और चिट-चैट करते हुए भी देखा जाता है। मगर जबसे उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़ा है, तबसे उनके चेहरे की रौनक उड़ गई है।
हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जब पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। एक्ट्रेस का स्पॉटेड वीडियो पैपराजी वीरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया, जिसे देखते ही नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रहीं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli spotted) को हाथ में कॉफी मग और ब्लैक बैग लिए टर्मिनल के बाहर आते हुए देखा गया। मगर हमेशा की तरह इस बार उनके चेहरे पर वो मुस्कान नहीं थी। ना ही उन्होंने पैपराजी से रुककर कोई बातचीत की।
वीडियो के ऑनलाइन सामने आते ही वो ट्रोलिंग (Nikki Tamboli gets brutally trolled for Gucci Bag) का शिकार होने लगीं। एक यूजर ने लिखा, ‘आज गुच्ची का बैग नहीं दिख रहा।’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘ये वही पर्स है क्या जो सुकेश ने दिया।’, तीसरे ने लिखा, ‘आ गई तिहाड़ से।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आज गिफ्ट में मिला बैग नहीं लिया..क्यों?’
बता दें, बिग बॉस 14 में आने के बाद ही एक्ट्रेस ने काफी प्रसिद्धी पाई। वो शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थीं, जिसने लंबे समय तक शो में अपनी जगह बनाई थी। हाल ही में वो सुर्खियों में तब आईं जब उनका नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के मामले में आया। 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान खुलासा किया गया कि सुकेश से मिलने तिहाड़ जेल में 4 अभिनेत्रियां पहुंची थीं, इनमें से एक निक्की तंबोली भी हैं।
कथित तौर पर, निक्की तंबोली को ठग से नकद रुपय और एक गुच्ची का बैग उपहार में मिला। ये जानकर नेटिज़न्स ने निक्की तंबोली का मज़ाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निक्की तंबोली और जैकलीन फर्नांडीज ही नहीं, चाहत खन्ना और नोरा फतेही जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी इस मामले में निकलकर सामने आया है। देखना होगा कि निक्की तंबोली और चाहत खन्ना को ईओडब्ल्यू पूछताछ के लिए बुलाएगी या नहीं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी
8 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines