Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Birthday) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बर्थडे गर्ल ने अपने फैंस को एक बेहतरीन तोहफा दिया है, जो होश उड़ाने वाला है। सोशल मीडिया पर एक एक्टिव सेलेब के रूप में जानी जाने वाली निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) यूं तो अक्सर ही अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती देखी जाती हैं। लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर निक्की ने फैंस को कुछ शिमरी सिज्जलिंग ट्रीट दिया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Nikki Tamboli Hot Video) शेयर किया है, जिसमें उन्हें मरून कलर की कट-आउट ड्रेस में देखा जा सकता है। साइड स्लिट और डीप नेक आउटफिट को निक्की ने लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया। इस दौरान वो दीवार के पास खड़ी हो काफी हॉट अंदाज में कैमरे के लिए पोज देती देखी जा सकती हैं। निक्की तंबोली का ये अवतार फैंस को मदहोश कर रहा है और बर्थडे गर्ल पर नेटिजेंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।
वीडियो को साझा करते हुए निक्की ने खुद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस दिन क्वीन का जन्म हुआ..हैप्पी बर्थडे टू मी (साथ में केक, बलून, गिफ्ट और रेड हार्ट वाले ढेर सारी इमोजीज को भी जोड़ा)। एक्ट्रेस ने जैसे ही इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया ये देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होता चला गया। कुछ ही समय में इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए और 96 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।