Nikki Aneja Terrible Accident Story: आपने फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से किस्से सुने होंगे जिसमें एक्टर या एक्ट्रेस किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं वो भी रियल लाइफ में। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने मौत को करीब से देखा है। जी हां वो और कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एक्ट्रेस निक्की अनेजा (Nikki Aneja) हैं। एक्ट्रेस को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की हमशक्ल भी कहा जाता है, और कई बार तो उन्होंने माधुरी बन उनके ऑटोग्राफ पर साइन किए हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है। वहीं उन्होंने अपने साथ हुई उस घटना के बारे में भी खुलकर बात की जिसमें वो मरते-मरते बचीं।
शूट के दौरान हुआ था हादसा
निक्की ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया कि वो टीवी शो घरवाली ऊपरवाली कर रही थीं। उसमें एक सीन करना था जिसमें गाड़ी के ड्राइवर को उन्हें फूलों की माला पहनानी थी। उस शूट के लिए वो पूरी तरह से तैयार थीं, लेकिन तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उनकी सारी लाइफ ही बदलकर रख दी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो उस हादसे में मरते-मरते बची थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बवाल, बदले पर उतरे विवियन, अविनाश-बग्गा, दिग्विजय को चैलेंज
हिप्स की खाल निकली कान कट गया
एक्ट्रेस ने बताया कि उस सीन में कार को उनके पास आकर रुकना था, लेकिन वो तो उनके ऊपर ही चढ़ गई। उस हादसे में उनके हिप्स की खाल गाड़ी की चेसी में फंस गई और कान कट कर लटक गया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके सारे कपड़े फट गए और वो गाड़ी में इतनी बुरी तरह फंस गई की 7-8 लोगों ने गाड़ी को उठाकर हिलाया और फिर वो नीचे गिरीं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को इंजर्ड होने से बचा लिया।
डेढ़ महीने अस्पताल में रहीं भर्ती
एक्ट्रेस ने बताया कि इस हादसे में उनका ब्लाउज पूरा फट गया और उनती बॉडी एक्सपोज हो रही थी। साथी एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी साड़ी के पल्लु से कवर किया और एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चला और पूरे डेढ़ महीने वो वहां भर्ती रहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां उनसे मिलने शाहरुख खान भी आए। इस हादसे को याद कर एक्ट्रेस इमोशनल भी हो गईं और रोने लगीं।
यह भी पढ़ें: Baazigar का पहला प्यार, पति एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गए जेल, बहन फ्लॉप, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines